फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur News ›   chhattisgarh BJP MLA Ajay Chandrakar targets Congress on allegations of scams in raipur

'घोटालों' पर रार: भाजपा विधायक चंद्राकर बोले- कट-पेस्ट प्रवक्ता आरोप लगा रहे, अब तक क्या ताली बजा रहे थे

Wed, 05 Jul 2023 03:43 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Wed, 05 Jul 2023 03:43 PM IST
सार

भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने कहा कि, कट, कॉपी और पेस्ट प्रवक्ता घोटाले का आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि, सतापक्ष आरोप नही लगाता, जांच कर कार्रवाई कराता है। अब तक क्या ताली बजा रहे थे। 

विज्ञापन
chhattisgarh BJP MLA Ajay Chandrakar targets Congress on allegations of scams in raipur
भाजपा विधायक अजय चंद्राकर। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ में घोटालों को लेकर राजनीतिक रार मची हुई है। भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने कहा कि, कट, कॉपी और पेस्ट प्रवक्ता घोटाले का आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि, सतापक्ष आरोप नही लगाता, जांच कर कार्रवाई कराता है। अब तक क्या ताली बजा रहे थे। प्रियदर्शिनी बैंक घोटाले में सरकार न्यायिक जांच आयोग बनाए। कहा कि, भूपेश सरकार सीधे जांच कर कार्रवाई क्यों नहीं करती। एक दिन पहले कांग्रेस ने रमन राज में एक लाख करोड़ के घोटाले का आरोप लगाते हुए 34 घोटालों की लिस्ट जारी की थी। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें...'रमन राज में हुआ 1 लाख करोड़ का घोटाला': PM मोदी कब कराएंगे जांच?, CG कांग्रेस ने जारी की 34 घोटालों की लिस्ट
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


इसी को लेकर पूर्व मंत्री चंद्राकर ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में आरोप लगाया कि, प्रदेश में कलेक्टर और एसपी की पोस्टिंग में पैसे लिए जा रहे हैं। उन्हें पैसे लेकर बिठाया जा रहा है।  से पोस्टिंग कर रहे हैं। कहा कि, नरवा, गरवा, बाड़ी के लिए कोई बजट नहीं है। इसमें भी 25000 करोड़ का घोटाला हुआ है। उन्होंने कहा कि, जिस दिन भाजपा की सरकार आएगी पूरी कैबिनेट जेल में होगी। भाजपा सरकार बनने के बाद जेल जाने के लिए तैयार रहें। उन्होंने कहा कि, 18 लाख 97 हजार 126  युवा बेरोजगार हैं। दुख होता है देखकर। 

विधायक चंद्राकर ने कहा कि, वे अमित शाह से सरकार को बर्खास्त करने की मांग करेंगे। 18 दिसंबर के बाद पूरी कैबिनेट जेल में होगी। उन्होंने पूछा कि, 50 करोड़ बोधघाट सर्वे पर खर्च का क्या हुआ। वहीं भाटापारा विधायक शिवरतन शर्मा ने कहा कि, पीएससी का चेयरमैन बनाने से पहले उनका रिकॉर्ड चेक नहीं किया गया। प्रियदर्शिनी बैंक घोटाले के संचालक पर कब करवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed