छत्तीसगढ़: पूर्व सीएम भूपेश बघेल के आवास पर सीबीआई की छापेमारी; 6000 करोड़ के महादेव एप घोटाले मामले में दबिश
महादेव ऐप सट्टेबाजी घोटाले की जांच को लेकर सीबीआई ने आज छत्तीसगढ़, भोपाल, कोलकाता और दिल्ली में लगभग 60 जगहों पर छापेमारी की है। जिसमें राजनेताओं, वरिष्ठ नौकरशाहों, पुलिस अधिकारियों और महादेव बुक के प्रमुख पदाधिकारियों से जुड़े परिसर शामिल हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेश बघेल के आवास पर बुधवार को सीबीआई की टीम जांच करने पहुंची। बताया जा है कि सीबीआई की टीम रायपुर और भिलाई में जांच करने पहुंची है। इससे पहले ईडी की टीम ने भूपेश बघेल के आवास पर छापेमारी की थी। दबिश कथित 6,000 करोड़ रुपये के महादेव एप घोटाले के सिलसिले में की जा रही है।
जानकारी के मुताबिक, सीबीआई की टीमों ने रायपुर और भिलाई में बघेल के आवास के साथ-साथ एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और पूर्व मुख्यमंत्री के एक करीबी सहयोगी के आवासीय परिसरों पर भी छापेमारी की। सीबीआई की टीम घर के अंदर जांच कर रही है और घर के बाहर पुलिस फोर्स को तैनात किया गया है।
सीबीआई की टीम भूपेश बघेल के पदुमनगर निवास पर पहुंची है। इसके अलावा भिलाई नगर विधायक देवेन्द्र यादव के सेक्टर पांच स्थित घर भी सीबीआई पहुंची है। वहीं आईपीएस अभिषेक पल्लव के ठिकाने पर दबिश दी है। जानकारी मिली है कि दुर्ग जिले में सीबीआई ने 16 जगहों पर छापेमारी की है जिनमें पूर्व डीजी आनंद छाबड़ा, IPS प्रशांत अग्रवाल, IPS अभिषेक महेश्वरी भी शामिल हैं।
सीबीआई 32 बंगले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय ध्रुव, पुलिस महानिरीक्षक डॉ आनंद छाबड़ा,अजय यादव समेत राजधानी रायपुर में पुलिस महानिरीक्षक शेख आरिफ, प्रशांत अग्रवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक महेश्वरी, अनिल टुटेजा, भिलाई तीन में पूर्व मुख्यमंत्री के ओएसडी मनीष बंछोर के बंगले में छापे की कार्रवाई जारी है। वहीं पूर्व में महादेव सट्टा एप्प के आरोप में गिरफ्तार आरक्षक भीम यादव, सहदेव यादव और अर्जुन यादव के घर पर भी सीबीआई की छापामार कार्रवाई जारी है।
बता दें कि इससे पहले प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने छत्तीसगढ़ में कथित शराब घोटाले से मामले में पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस नेता भूपेश बघेल के बेटे एवं अन्य के परिसरों पर 10 मार्च को छापेमारी की थी।
सीबीआई की छापेमारी को लेकर बघेल ने कही ये बात
सीबीआई की छापेमारी के लेकर भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, 'अब CBI आई है। आगामी 8 और 9 अप्रैल को अहमदाबाद (गुजरात) में होने वाली AICC की बैठक के लिए गठित 'ड्राफ्टिंग कमेटी' की मीटिंग के लिए आज पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का दिल्ली जाने का कार्यक्रम है। उससे पूर्व ही CBI रायपुर और भिलाई निवास पहुंच चुकी है।'
सुशील आनंद शुक्ला बोले- बौखला गई है भाजपाअब CBI आई है.
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) March 26, 2025
आगामी 8 और 9 अप्रैल को अहमदाबाद (गुजरात) में होने वाली AICC की बैठक के लिए गठित “ड्राफ़्टिंग कमेटी” की मीटिंग के लिए आज पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का दिल्ली जाने का कार्यक्रम है.
उससे पूर्व ही CBI रायपुर और भिलाई निवास पहुँच चुकी है.
(कार्यालय-भूपेश बघेल)
कांग्रेस नेता सुशील आनंद शुक्ला ने कहा, "इससे पहले उन्होंने (भाजपा ने) उनके आवास पर ईडी को भेजा था। आज सीबीआई भूपेश बघेल के रायपुर और भिलाई आवास पर आई है। उनका आज दिल्ली जाने का कार्यक्रम है। इस कार्यक्रम में खलल डालने के लिए भाजपा ने आज उनके आवास पर सीबीआई की टीम भेजी है। भाजपा बौखला गई है क्योंकि वह राजनीतिक रूप से मुकाबला नहीं कर पा रही है।"
यह भी पढ़ें: Durg: स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के काफिले में चल रही गाड़ियों में टक्कर, तीन कार क्षतिग्रस्त
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बैज पहुंचे बघेल के निवास
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.