फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur News ›   BJP taunt on kawasi Lakhma for money distribution: Said- Kawasi got amount from liquor scam

लखमा के पैसे बांटने पर BJP का तंज: कहा- कवासी को मिल गई शराब घोटाले की मोटी रकम, इसलिए बांट रहे रुपये

Tue, 26 Mar 2024 07:00 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Tue, 26 Mar 2024 07:00 PM IST
सार

Lok Sabha Elections 2024; BJP taunt on liquor scam: जगदलपुर लोकसभा प्रत्याशी कवासी लखमा की ओर से होलिका दहन के दौरान पैसे बांटने के मामले में वीडियो वायरल होने के बाद एफआईआर दर्ज की गई है। अब पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।

विज्ञापन
BJP taunt on kawasi Lakhma for money distribution: Said- Kawasi got amount from liquor scam
लखमा के पैसे बांटने पर BJP का तंज - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

Lok Sabha Elections 2024; BJP taunt on liquor scam: जगदलपुर लोकसभा प्रत्याशी कवासी लखमा की ओर से होलिका दहन के दौरान पैसे बांटने के मामले में वीडियो वायरल होने के बाद एफआईआर दर्ज की गई है। अब पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। इस मामले में छत्तीसगढ़ बीजेपी ने मोर्चा खोल दिया है। इस संबंध में बीजेपी चुनाव आयोग से शिकायत कर लखमा के खिलाफ कार्रवाई की मांग करेगी। बीजेपी ने तंज कसते हुए कहा कि खुलेआम नोट बांटने का मामला साबित करता है कि लखमा के पास दो हजार करोड़ के शराब घोटाले की मोटी रकम पहुंच चुकी है। जिसे बांटकर वे लोकसभा चुनाव में अपनी जीत तय करना चाहते हैं, लेकिन भाजपा उनके मंसूबों को कामयबा नहीं होने देगी। लखमा के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि चढ़ावा और नोट बांटने में फर्क है। लखमा सनातन धर्म का पाठ हमें ना पढ़ाए।

विज्ञापन


भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने कहा है कि पांच-पांच सौ के नोट बांटते दिखे लखमा का प्रत्याशी बनते ही मतदाताओं के बीच 500 का नोट बांटकर वोट खरीदने की साजिश कभी पूरी नहीं होगी। आचार संहिता के दौरान लखमा ने नोट बांटकर आचार संहिता का खुला उल्लंघन किया है। केंद्रीय चुनाव आयोग से शिकायत कर लखमा का नामांकन रद्द करने की मांग की जाएगी। आरोप लगाते हुए कहा कि इस घटना से कांग्रेस का असली चरित्र एक बार फिर उजागर हो गया है। छत्तीसगढ़ की सत्ता में रहने के दौरान पिछले पूरे 5 साल तक कांग्रेस पार्टी के शासक नोट के पीछे ही भागते रहे। 
विज्ञापन


उन्होंने नोट कमाने को ही अपना ईमान और धर्म बना लिया था। पूरी प्रशासनिक मशीनरी को इसी काम में लगा दिया था इसी का परिणाम रहा कि आज पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो चुकी है। आधा दर्जन से अधिक अधिकारी जेल की हवा खा रहे हैं । कवासी लखमा के आबकारी मंत्री रहने के दौरान ही दो हजार करोड़ का शराब घोटाला उजागर हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed