फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur News ›   BJP spokesperson Sambit Patra attacked Congress MP Rahul Gandhi in a press conference

Politics: राहुल को BJP का जवाब, संबित बोले- कांग्रेस ने मान ही लिया कि पहले जम्मू में नहीं लहराता था तिरंगा

Sun, 26 Feb 2023 04:57 PM IST
अभिषेक वर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अभिषेक वर्मा Updated Sun, 26 Feb 2023 04:57 PM IST
सार

कांग्रेस के महाधिवेशन में राहुल गांधी ने पीएम मोदी और भाजपा पर जमकर प्रहार किया था। इसके बाद अब भाजपा की ओर से भी जवाब आया है। संबित पात्रा ने एक के बाद एक कई तंज राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी पर कसे हैं।

विज्ञापन
BJP spokesperson Sambit Patra attacked Congress MP Rahul Gandhi in a press conference
राहुल के तंज पर भाजपा के संबित पात्रा का आया जवाब। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

छत्तीसगढ़ के रायपुर में चल रहे कांग्रेस के महाधिवेशन में राहुल गांधी ने भाजपा पर जमकर प्रहार किया। जिसके बाद अब भाजपा की ओर से भी प्रतिक्रिया आई है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने प्रेस कांफ्रेंस कर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर प्रहार करते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर में पहले तिरंगा नहीं लहराता था। आज अगर उसी कश्मीर में कांग्रेस पार्टी को हजारों तिरंगे दिख रहे हैं तो इसके पीछे क्या कारण हैं? इसका भी राहुल गांधी जी को चिंतन करना चाहिए। पात्रा ने कहा, आपने 52 साल लगा दिए देश को जानने के लिए यात्रा करने में। 

विज्ञापन


उन्होंने राहुल पर तंज कसते हुए कहा कि पहली बार राहुल गांधी ने यह स्वीकार किया कि मोदी सरकार ने क्या हासिल किया है। वह अपनी यात्रा के दौरान जम्मू-कश्मीर पहुंचे और चारों तरफ तिरंगे को देखा। संबित पात्रा ने कहा कि आज अगर कश्मीर में लोगों ने तिरंगा अपने हाथ में उठाया हुआ है, लाल चौक पर तिरंगा है, तो इसका कारण है सुशासन है। जो कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार ने दिया है।
विज्ञापन


हालांकि, इसके बाद से राहुल की तरफ से भी प्रतिक्रिया देखने को मिली है। राहुल गांधी ने ट्वीट कर जवाब दिया है और कहा है कि कांग्रेस का सत्याग्रह, भाजपा के ‘सत्ताग्रह’ से जीतेगा। वो सत्ता के लिए कुछ भी करेंगे, हम सत्य के सहारे लड़ेंगे, और जीतेंगे। सोशल मीडिया में कई तरह के पोस्टर कांग्रेस पार्टी की ओर से शेयर किए जा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

राहुल गांधी ने अपने संबोधन में यह कहा था

कांग्रेस के तीन दिवसीय महाधिवेशन के आखिरी दिन राहुल गांधी ने  संबोधित करते हुए कहा था कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान मैं देश के सभी तबके से मिला। इस दौरान मैंने भारत जोड़ो यात्रा से बहुत कुछ सीखा। उन्होंने कहा कि 'यात्रा' से मुझे बहुत प्यार मिला, 52 साल से मेरा घर नहीं, लेकिन जब कश्मीर पहुंचा तो अपने घर जैसा लगा।


राहुल गांधी ने तंज कसते हुए कहा हमने लोगों के अंदर देशभक्ति की भावना जगाई। हमने किसी को झंडा पकड़ने के लिए नहीं कहा। लोग हमसे खुद ही जुड़ते चले गए। ये मोदी अडाणी का रिश्ता क्या कहलाता है। बीजेपी और आरएसएस उसकी रक्षा कर रही है। शेयर कंपनी हजारों करोड़ों रुपए विदेश भेज रही है, पर सत्ता में रहने के बावजूद नरेंद्र मोदी कुछ नहीं कर पा रहे। अडाणी और मोदी एक ही हैं।


उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी को आड़े हांथों लेते हुए कहा कि मोदी और अडाणी का रिश्ता क्या है। देश का पूरा धन एक व्यक्ति के हाथों में जा रहा है। हम बार-बार पूछेंगे जब तक जवाब नहीं मिलेगा तब तक पूछेंगे कि यह रिश्ता क्या है। राहुल ने कहा कि हमने ईस्ट इंडिया कंपनी के खिलाफ लड़ाई लड़ी, हम पीछे नहीं हटने वाले। हम तपस्या करने वाली पार्टी के लोग हैं। देश के लिए खून पसीना बहा देंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed