{"_id":"63f58979bab57e9b2803906a","slug":"big-road-accident-in-balod-truck-collided-with-car-many-people-died-painfully-2023-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balod Road Accident: बालोद में बड़ा सड़क हादसा; ट्रक ने कार को मारी टक्कर, चार लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balod Road Accident: बालोद में बड़ा सड़क हादसा; ट्रक ने कार को मारी टक्कर, चार लोगों की मौत
Wed, 22 Feb 2023 08:56 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 22 Feb 2023 08:56 AM IST
सार
छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में दर्दनाक हादसा हुआ है। एक ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार ट्रक में घुस गई, जेसीबी की मदद से कार को निकाला गया।
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त कार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, गुंडरदेही थाना इलाके के खप्परवाड़ा गांव में यह हादसा हुआ है। रायपुर से पारिवारिक कार्य पूरा कर एक परिवार के लोग कार से अपने घर बालोद लौट रहे थे। इसी दौरान कच्चे माइंस का लोहा भरकर रायपुर की ओर जा रहे ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। हादसे में कार में सवार सलूजा परिवार की पत्नी सिमरन कौर, पुत्र राजवीर सलूजा, चालक समेत एक अन्य की मौके पर ही मौत हो गई।
दरअसल, परिवार को किराए से वाहन लेना महंगा पड़ गया। यह रायपुर गए थे, जहां इनकी खुद की कार खराब हो गई। इसके बाद परिवार ने एक निजी ट्रैवल्स से कार बुक की और रात को वापस लौट रहे थे। बालोद जिले के सरहद पर पहुंचते ही इनकी कार हादसे का शिकार हो गई। घटना इतनी दर्दनाक थी कि कार ट्रक में घुस गई।
विज्ञापन
जेसीबी से निकलनी पड़ी कार
बता दें की घटना इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह से ट्रक में घुस गई। कार को निकालने के लिए जेसीबी की मदद ली गई। रात भर पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।