फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur News ›   accused arrested for misdeed a minor by luring her for marriage

नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार: विवाह करने का प्रलोभन देकर की थी दरिंदगी, युवती घर से हो गई थी गायब

Tue, 07 Mar 2023 04:07 PM IST
अभिषेक वर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अभिषेक वर्मा Updated Tue, 07 Mar 2023 04:07 PM IST
सार

रायपुर में एक नाबालिग को बहला फुसलाकर भगाकर ले जाने वाले युवक को गिरफ्तार किया है। युवक ने नाबालिग से शादी करने का झांसा देकर दुष्कर्म किया था। नाबालिग चंगुल से छूटकर आई दास्तां अपने परिजनों को बताई।
 

विज्ञापन
accused arrested for misdeed a minor by luring her for marriage
विवाह को प्रलोभन देकर नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार। - फोटो : संवाद

विस्तार

                                
                
                
                 
                    
विज्ञापन
पीड़ित की मां ने थाना गुढ़ियारी में रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसकी पुत्री बीते 5 दिसंबर को बिना बताए घर से कहीं चली गई है। परिजन ने अपहरण होने की शंका जताई जिसपर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना गुढ़ियारी में मुकदमा पंजीकृत किया गया था।   वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी गुढ़ियारी के नेतृत्व में थाना गुढ़ियारी पुलिस की टीम द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थी से विस्तृत पूछताछ करते हुए उसकी पुत्री को खोजना शुरू किया। प्रकरण में मुखबीर लगाने के साथ ही तकनीकी विश्लेषण कर प्रार्थिया की पुत्री की पतासाजी करने के प्रयास किये जा रहे थे।
विज्ञापन
इसी दौरान प्रार्थिया की पुत्री 02.03.2023 को घर वापस आई। पूछताछ में प्रार्थिया की पुत्री ने बताया कि जबलपुर निवासी विशाल वंशकार ने उसे विवाह करने का प्रलोभन देकर बहला फुसलाकर भगाकर ले गया था। उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। जिस पर आरोपी विशाल वंशकार को गिरफ्तार कर उसके विरूद्ध प्रकरण में धारा 366, 376 एवं पास्को एक्ट में कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed