फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur News ›   A speeding car overturned in Arang, killing three youths, including two brothers, one critically

NH-53 पर दर्दनाक हादसा: आरंग में तेज रफ्तार कार पलटी, दो सगे भाई समेत तीन युवकों की मौत, एक हालत गंभीर

Sat, 21 Mar 2026 01:40 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sat, 21 Mar 2026 01:40 PM IST
सार

आरंग थाना क्षेत्र के पारागांव के पास तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई और पलट गई। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन
A speeding car overturned in Arang, killing three youths, including two brothers, one critically
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नेशनल हाईवे-53 पर एक दर्दनाक सड़क हादसे ने तीन परिवारों की खुशियां छीन लीं। आरंग थाना क्षेत्र के पारागांव के पास तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई और पलट गई। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि कार में सवार चारों युवक महासमुंद से लौटकर आरंग आ रहे थे। पारागांव के पास एक मोड़ पर चालक का नियंत्रण अचानक बिगड़ गया, जिसके बाद कार सीधे डिवाइडर से टकराकर सड़क किनारे पलट गई। टक्कर के बाद वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन


हादसे में जान गंवाने वालों में दो सगे भाई भी शामिल हैं, जिससे परिवार में मातम का माहौल है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। घायल युवक को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने तीनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और वाहन पर नियंत्रण खोना हादसे की मुख्य वजह मानी जा रही है। फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर मामले की विस्तृत जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed