फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur Traffic Police: Classes will be held for breaking traffic rules

रायपुर ट्राफिक पुलिस की पहल: यातायात नियम तोड़ने पर लगाई जाएगी क्लास; सवाल का सही जवाब देने पर नहीं कटेगा चालान

Fri, 22 Mar 2024 08:43 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Fri, 22 Mar 2024 08:43 PM IST
सार

ट्राफिक पुलिस की ओर से रायपुर में यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित, सुरक्षित और लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूकता लाने के लिए नई पहल शुरुआत किया गया है।

विज्ञापन
Raipur Traffic Police: Classes will be held for breaking traffic rules
रायपुर ट्राफिक पुलिस की नई पहल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ट्राफिक पुलिस की ओर से रायपुर में यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित, सुरक्षित और लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूकता लाने के लिए नई पहल शुरुआत किया गया है। ट्रफिक नियम का उल्लघन करने वालों को यातायात नियमों की जानकारी और पालन के प्रति जागरूकता लाने चौक पर ही यातायात की पाठशाला आयोजित की जा रही है। जिसके तहत यातायात रायपुर के प्रशिक्षित अधिकारियों की ओर से चौक-चौराहों में यातायात की पाठशाला आयोजित कर उल्लंघनकर्ता वाहन चालकों को रोककर नियमों की जानकारी और पालन करने के लिए प्रशिक्षण देने का काम कर रहें है, साथ ही यातायात संकल्प पत्र भराकर भविष्य में दोबारा उल्लंघन नही करने की शपथ दिलाई जा रही है। 

विज्ञापन


पुलिस की ओर से शहर में यातायात व्यवस्था को सुधारने के उल्लंघनकर्ताओ पर सख्ती और जुर्माने कार्रवाई की जा रही हैं। साथ ही यातायात व्यवस्था को बेहतर करने के लिए जागरूकता सहित कई प्रकार से प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में यातायात नियमों की जानकारी लोगों तक पहुंचाने के लिए नया तरीका निकाला गया है। जिसके तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर संतोष सिंह की ओर से  उल्लंघनकर्ता वाहन चालकों के लिए चौक पर ही यातायात प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित कर प्रशिक्षित करने के निर्देश किया गया हैं। जिसके तहत शहर के शास्त्री चौंक, मरीन ड्राइव और रेलवे स्टेशन चौंक में यातायात की पाठशाला कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसका एसपी रायपुर की ओर से शास्त्री चौंक में प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया और उपस्थित उल्लंघनकर्ता चालकों से अपील की गई कि वे नियमों का पालन कर जिम्मेदार नागरिक होने का परिचय दें। साथ ही संकल्प ले कि भविष्य में सभी यातायात नियम का पालन करेंगे।
विज्ञापन


सही जवाब देनें पर नहीं कटेगा चालान  
यातायात की पाठशाला कार्यक्रम आयोजन का प्रमुख उद्येश्य नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों को स्पॉट पर ही रोककर यातायात नियमों के संबंध में विस्तृत जानकारी देकर प्रशिक्षित किया जाना है। उल्लंघनकर्ता वाहन चालकों को यातायात नियमों के संबंध में क्लास लगाकर विस्तार पूर्वक जानकारी देंगे। उसके बाद उनसे प्रश्न पूछा जायेगा और जो लोग सही जवाब देंगे उन्हें बिना जुर्माना किये जाने दिया जाएगा। जो फेल होगें उनको पुनः क्लास करना होगा। साथ ही भविष्य में नियमों का पालन कर वाहन चलाने हेतु संकल्प पत्र भरवाया जाएगा ताकि शहर की यातायात सुव्यवस्थित एवम् सुरक्षित तरीके से संचालित हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्राफिक नियम तोड़ने पर लगेगी क्लास 
शास्त्री चौक पर मीडिया के साथियों से बात करते हुए एसएसपी रायपुर ने बताया कि रायपुर में यातायात पुलिस अब लगातार चौक-चौराहों पर यातायात की पाठशाला लगाएगी। इसमें सड़क पर उल्लंघनकर्ता वाहन चालकों के लिए ट्रैफिक क्लास लगाई जायेगी और उन्हे यातायात नियमों और उनका उल्लंघन करने पर कार्यवाही के बारे में जागरूक किया जायेगा तथा उनसे संकल्प पत्र लिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed