फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur Road Accident: young man and girl died in road accident

Raipur Road Accident: सड़क हादसे में दो की मौत, देर रात घूमने निकले थे युवक-युवती, अज्ञात वाहन ने मारी ठोकर

Sat, 23 Mar 2024 11:03 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sat, 23 Mar 2024 11:03 AM IST
सार

राजधानी रायपुर में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक-युवती को जोरदार ठोकर मारी। इससे मौके पर ही युवक-युवती की मौत हो गई।

विज्ञापन
Raipur Road Accident: young man and girl died in road accident
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी रायपुर में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक-युवती को जोरदार ठोकर मारी। इससे मौके पर ही युवक-युवती की मौत हो गई। ठोकर इतना जबरदस्त था कि बाइक सवार युवक-युवती दूर फेका गए। मामले में माना थाना कैंप में मर्ग कायम कर जांच में लिया गया है।
विज्ञापन


यह घटना तब हुई, जब युवक-युवती देर रात घूमने के लिए निकले हुए थे। देर रात 1:15 बजे पीटीएस माना चौक के पास किसी अज्ञात वाहन ने दोनों को ठोकर मार दी, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे की सूचना मिलने पर डायल 112 मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, युवक डीडी नगर स्थित हॉस्टल में रहता था। अपने बाइक से दोनों घूमने के लिए एयरपोर्ट निकले थे। पीटीएस चौंक के पास कोई वाहन अज्ञात ने ठोकर मार दी, जिससे मौके पर बाइक सवार युवक-युवती  की मौत हो गई। वहीं मृतक का नाम अमन तिवारी 22 साल महाराजपुर, कवर्धा का बताया जा रहा है। वहीं मृत युवती आडिजा पोद्दार 21 साल सेक्टर 2 डीडी नगर, रायपुर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed