{"_id":"651e8debc7b151ea64093884","slug":"raipur-police-in-action-mood-traffic-police-issued-challan-to-45-people-2023-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाड़ियों में 'बाबा' और 'जिद्दी' लिखकर भर रहे थे फर्राटे: ट्रैफिक पुलिस ने काटा चालान, 45 लोगों को सिखाया सबक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाड़ियों में 'बाबा' और 'जिद्दी' लिखकर भर रहे थे फर्राटे: ट्रैफिक पुलिस ने काटा चालान, 45 लोगों को सिखाया सबक
Thu, 05 Oct 2023 03:50 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Thu, 05 Oct 2023 03:50 PM IST
सार
रायपुर पुलिस आगामी चुनाव को देखते हुए बिना नंबर और गलत ढंग से लिखे नंबर प्लेट लगाकर चलने वाले वाहन चालकों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर कार्रवाई कर रही है। इस अभियान के तहत बीते तीन दिनों में पुलिस ने 45 गाड़ी ड्राइवर के खिलाफ कार्रवाई की है।
विज्ञापन
ट्रैफिक पुलिस ने काटा 45 लोगों का चालान
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अगर आप भी गाड़ी पर गलत ढंग से नंबर प्लेट लगाकर चला रहे हैं, घूम रहे हैं, तो सावधान हो जाए। बिना नंबर प्लेट के गाड़ी चलाना भारी पड़ सकता है। रायपुर पुलिस आगामी चुनाव को देखते हुए बिना नंबर और गलत ढंग से लिखे नंबर प्लेट लगाकर चलने वाले वाहन चालकों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर कार्रवाई कर रही है। इस अभियान के तहत बीते तीन दिनों में पुलिस ने 45 गाड़ी ड्राइवर के खिलाफ कार्रवाई की है।
विज्ञापन
रायपुर एसएसपी प्रशांत कुमार अग्रवाल के निर्देशन में अधिकारी-कर्मचारियों को ओर से यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले गाड़ी ड्राइवर पर लगातार चालानी कार्रवाई की जा रही है। इसके साथ ही वाहन चेकिंग के दौरान वाहनों को बिना नंबर, अस्पष्ट रूप से या गलत ढंग से नंबर लिखाकर और नंबर प्लेट में नंबर के अतिरिक्त पदनाम लिखकर गाड़ी चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। बीते तीन दिनों में 45 गाड़ी और ड्राइवर्स के खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है।
विज्ञापन
रायपुर पुलिस की अपील
- गाड़ियों पर नंबर प्लेट जरूरी है
- नंबर प्लेट पर स्पष्ट रूप से नंबर लिखा हो
- नंबर प्लेट पर अन्य पदनाम न हो
- नंबर प्लेट पर गलत ढंग से नंबर अंकित न करें
- यातायात नियमों का पालन करें
- बिना नंबर प्लेट के गाड़ी न चलाएं