फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur: Police in action mode before Lok Sabha elections; Campaign launched against warranties

Raipur: लोकसभा चुनाव से पहले एक्शन मोड में पुलिस; वारंटीयों के खिलाफ चलाया अभियान, 277 वारंटों को की गई तामिल

Thu, 29 Feb 2024 01:50 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Thu, 29 Feb 2024 01:50 PM IST
सार

लोकसभा चुनाव से पहले रायपुर पुलिस ने वारंटीयों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया है। कई सालों से फरार हत्या, हत्या के प्रयास, आम्र्स एक्ट, मारपीट, धोखाधड़ी और विभिन्न गंभीर अपराधों के स्थायी और अभियुक्त गिरफ्तारी वारंटों की तामिल की गई है।

विज्ञापन
Raipur: Police in action mode before Lok Sabha elections; Campaign launched against warranties
वारंटीयों के खिलाफ चलाया अभियान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

लोकसभा चुनाव से पहले रायपुर पुलिस ने वारंटीयों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया है। कई सालों से फरार हत्या, हत्या के प्रयास, आम्र्स एक्ट, मारपीट, धोखाधड़ी और विभिन्न गंभीर अपराधों के स्थायी और अभियुक्त गिरफ्तारी वारंटों की तामिल की गई है। अलग-अलग थानों के चाकूबाज, मारपीट, धोखाधड़ी और विभिन्न गंभीर अपराधों के 102 स्थायी वारंट और 175 अभियुक्त गिरफ्तारी वारंटों की तामिल की ई है।
विज्ञापन


रायपुर एसपी संतोष कुमार सिंह के निर्देशन और एएसपी शहर लखन पटले के नेतृत्व में रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों को स्थायी और अभियुक्त गिरफ्तारी वारंटो की तामिल के लिए निर्देश दिया गया था। इस पर पुलिस अधीक्षकों के पर्यवेक्षण में समस्त थाना प्रभारी अपने-अपने थाना क्षेत्रों में स्थायी और अभियुक्त गिरफ्तारी वारंटीयों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया।
विज्ञापन


इसके तहत 24 घंटे के दौरान अलग-अलग थानों के हत्या, हत्या के प्रयास, आम्र्स एक्ट, मारपीट, धोखाधड़ी और विभिन्न गंभीर अपराधों के 102 स्थायी वारंट और 175 अभियुक्त गिरफ्तारी वारंट शामिल हैं। कुल 277 स्थायी और अभियुक्त गिरफ्तारी वारंटों की तामिल की गई। आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कुल तामिल 277 स्थाई और अभियुक्त गिरफ्तारी वारंटों में कुछ वारंटियों को महाराष्ट्र, उड़ीसा एवं मध्यप्रदेश सहित सरहदी जिलों से गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही 175 से अधिक गुंडा-बदमाशों की भी चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान कुछ गुंडा-बदमाशों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई भी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed