फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur police crackdown on marijuana smuggling: Youth arrested with marijuana worth over ₹1.5 lakh

रायपुर में गांजा तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई: एक लाख 50 हजार रुपये से अधिक का गांजा के साथ युवक गिरफ्तार

Tue, 20 Jan 2026 05:03 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Tue, 20 Jan 2026 05:03 PM IST
सार

एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और तेलीबांधा थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने गांजा बेचने की फिराक में घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Raipur police crackdown on marijuana smuggling: Youth arrested with marijuana worth over ₹1.5 lakh
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रायपुर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन निश्चय के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और तेलीबांधा थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने गांजा बेचने की फिराक में घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


पुलिस को सूचना मिली थी कि तेलीबांधा थाना क्षेत्र के काशीराम नगर स्थित हनुमान मंदिर के पास एक व्यक्ति गांजा लेकर बिक्री करने की तैयारी में है। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बताए गए हुलिए के आधार पर युवक को पकड़ लिया।
विज्ञापन


पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम राहुल धुव्र बर्वे, निवासी काशीराम नगर, तेलीबांधा बताया। तलाशी के दौरान उसके पास मौजूद थैले से 3.100 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी के पास से गांजा के साथ बिक्री से जुड़ी 4 हजार 700 रुपये की नकद राशि भी जब्त की। जब्त किए गए गांजा की अनुमानित कीमत करीब 1 लाख 55 हजार रुपये बताई जा रही है। कुल जब्ती की कीमत लगभग 1 लाख 59 हजार 700 रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में थाना तेलीबांधा में आरोपी के खिलाफ नारकोटिक एक्ट की धारा 20(बी) के तहत अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed