फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur Police crackdown on drunk and drive: 23 drivers caught, fine of Rs 1.22 crore imposed till now in 2025

रायपुर पुलिस का ड्रंक एंड ड्राइव पर शिकंजा: दो दिन में 23 चालक पकड़े गए, 2025 में अब तक 1.22 करोड़ का जुर्माना

Tue, 19 Aug 2025 05:24 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Tue, 19 Aug 2025 05:24 PM IST
सार

पिछले दो दिनों में 23 वाहन चालकों को नशे की हालत में गाड़ी चलाते पकड़ा गया। सभी मामलों को न्यायालय भेजा गया है। वर्ष 2025 में अब तक 1034 चालकों के खिलाफ मोटरयान अधिनियम की धारा 185 के तहत कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन
Raipur Police crackdown on drunk and drive: 23 drivers caught, fine of Rs 1.22 crore imposed till now in 2025
रायपुर पुलिस का ड्रंक एंड ड्राइव पर शिकंजा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी में देर रात नशे में गाड़ी चलाने वालों के खिलाफ रायपुर पुलिस का अभियान लगातार जारी है। पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर यातायात पुलिस ने रात 11 बजे से तड़के 2 बजे तक शहर के अलग-अलग पॉइंट्स पर बैरिकेटिंग कर चेकिंग अभियान चलाया।
विज्ञापन


पिछले दो दिनों में 23 वाहन चालकों को नशे की हालत में गाड़ी चलाते पकड़ा गया। सभी मामलों को न्यायालय भेजा गया है। वर्ष 2025 में अब तक 1034 चालकों के खिलाफ मोटरयान अधिनियम की धारा 185 के तहत कार्रवाई की गई है। इसमें दोपहिया 474, चारपहिया 364, हैवी व्हीकल 161 और ऑटो रिक्शा 35 शामिल हैं। न्यायालय ने इन मामलों में कुल 1 करोड़ 22 लाख 45 हजार रुपए का अर्थदंड लगाया है।
विज्ञापन


नियम तोड़ने वालों पर 10-10 हजार रुपए का जुर्माना लगाया जा रहा है और चालकों का लाइसेंस तीन महीने के लिए निलंबित किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि नशे की हालत में वाहन चलाना दुर्घटनाओं और अपराधों को बढ़ावा देता है, इसलिए सख्ती की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभियान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात डॉ. प्रशांत शुक्ला के मार्गदर्शन और उप पुलिस अधीक्षक यातायात सतीष ठाकुर एवं गुरजीत सिंह के नेतृत्व में चलाया जा रहा है। अभियान में अधिकारियों की मौजूदगी में ब्रीथ एनालाइजर से जांच की जाती है।


पकड़े गए वाहन चालकों में मनोज कुमार (अवंती विहार), फतेह सिंह (सुंदर नगर), मोह. आर्यन (अमलीडीह), आयुष अग्रवाल (संबलपुर), भूषण साहू (रामनगर), पवन कुकरेजा (मोवा), लाल कुमार (पिथौरा), नीलकमल साहू (जोरा), दिलीप गाईन (गायत्री नगर), डंपी (शंकर नगर), जितेंद्र कुमार (देवपुरी), चेतन तोड़ी (कृष्णापुरी), दीपक कुमार (संतोषी नगर), उदय धकाटे (आनंद नगर), मणिकांत (भाठागांव), बाबूलाल (ग्रैंड इंपीरिया होटल), आशुतोष (अशोक नगर), आदर्श (पंजाब पैलेस), आकाश खरे (कमल विहार), विशाल अग्रवाल (झारसुगुड़ा), अमितेश राज (जगदलपुर), निखिल केडिया (रायगढ़) और एजाज खान (नेहरू नगर) शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed