फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur: PM e-bus scheme, 100 electric city buses will run in raipur

Raipur: पीएम ई-बस योजना के तहत राजधानी में दौड़ेगी 100 इलेक्ट्रिक सिटी बसें, पंडरी-अमानाका में बनेगा डिपो

Tue, 11 Jun 2024 06:15 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Tue, 11 Jun 2024 06:15 PM IST
सार

रायपुर शहर को केंद्र सरकार की ओर से एक सौ नई ई-बसें मिलने वाली हैं। ये बसें बैट्री से चलेंगी। पंडरी और आमानाका में बस ठहरने के लिए डिपो तैयार किया जा रहा है।

विज्ञापन
Raipur: PM e-bus scheme, 100 electric city buses will run in raipur
कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने आमानाका में बस डिपो का निरीक्षण किया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रायपुर शहर को केंद्र सरकार की ओर से एक सौ नई ई-बसें मिलने वाली हैं। ये बसें बैट्री से चलेंगी। पंडरी और आमानाका में बस ठहरने के लिए डिपो तैयार किया जा रहा है, जहां बसों की बैट्री चार्ज करने के लिए चार्जिंग पॉइंट भी बनाने की तैयारी है। इन दोनों डिपो से ही शहर के अलग-अलग स्थानों के लिए सिटी बसें चलेंगी। राजधानी की जनता को जल्द ही ई बसों से शहर में आने जाने की सुविधा मिलने वाली है। 
विज्ञापन


इससे रायपुर शहर के अंदर ट्रांसपोर्ट सुविधा और भी आसान होगी। कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने आमानाका में स्थापित होने वाले बस डिपो का निरीक्षण किया। साथ ही तैयारियों- निर्माण कार्यों का जायज़ा लिया। बता दें कि डिपो को काम नगर निगम की ओर से किया जा रहा है। उन्होंने ई बसों की चार्जिंग के साथ मेंटेनेंस के लिए सभी ज़रूरी इंतज़ाम जल्द करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। 
विज्ञापन


कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने आज आईएसबीटी का भी निरीक्षण किया। इसमें 1 एकड़ जगह को सिटी बस के स्टैंड के लिए फाइनल किया गया है। यहां पर दूसरे राज्यों से आने वाले लोगों को शहर के भीतर किसी भी स्थान में जाने के लिए आसानी से सिटी बसें मिल जाएगी। कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने बताया कि इस नए बस डिपो को आधुनिक सुविधाओं के साथ तैयार किया जाएगा। जिसमें बसों के लिए चार्जिंग स्टेशन बनाए जाएंगे। इसके अलावा यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए वेटिंग एरिया और अन्य व्यवस्थाएं होंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed