फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur news: Strict action in religious conversion and cattle smuggling cases

रायपुर: धर्मांतरण और मवेशी तस्करी मामलों में होगी कड़ी कार्रवाई; फरार आरोपियों की बनी सेंट्रलाइज्ड कुंडली

Sun, 01 Dec 2024 05:08 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Sun, 01 Dec 2024 05:08 PM IST
सार

Raipur news: रायपुर पुलिस बेहतर पुलिसिंग के लिये सख्त कदम उठाने वाली है। इस संबंध में रायपुर के एसएसपीने सिविल लाइन में जिले के पुलिस राजपत्रित अधिकारियों और थाना प्रभारियों की बैठक ली।

विज्ञापन
Raipur news: Strict action in religious conversion and cattle smuggling cases
एसएसपी ने राजपत्रित अधिकारियों और थाना प्रभारियों की बैठक ली। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

Raipur news: रायपुर पुलिस बेहतर पुलिसिंग के लिये सख्त कदम उठाने वाली है। इस संबंध में रायपुर के एसएसपीने सिविल लाइन में जिले के पुलिस राजपत्रित अधिकारियों और थाना प्रभारियों की बैठक ली। इसमें धर्मांतरण और मवेशी तस्करी मामलों में कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। इसके अलावा अपराध समीक्षा बैठक में इस महीने तक गुणवत्तापूर्ण अपराध विवेचना कर पेंडिंग अपराध और शिकायत कम करने का निर्देश दिये।

विज्ञापन


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ.संतोष सिंह ने बैठक लेते हुए अधिकरियों को चेताया कि क्राइम के मामले में कोई कोताही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। एसपी ऑफिस की ओर से पूरे जिले के फरार आरोपियों की सेंट्रलाइज्ड सूची बनाई गई है। उस आधार पर टीमें भेजकर बड़े पैमाने पर गिरफ्तारी की जायेगी। गंभीर मामलों की थाना प्रभारी खुद जांच करेंगे। 
विज्ञापन


साइबर मामलों में हर संभव कार्यवाही कर पीड़ित को त्वरित राहत देने के निर्देश दिये गये हैं। बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा छोटी-छोटी घटनाओं, अपराधों की रोकथाम एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने के निर्देश दिये गये। क्राइम ब्रांच की ओर से बनाए गए एनडीपीएस के आदतन आरोपियों, चाकूबाजों, वाहन चोरों आदि की सूची प्रभारियों को शेयर करते हुए उन पर कार्रवाई होगी। इसके साथ ही विजिबल पुलिसिंग पर जोर देने, असामाजिक तत्वों, निगरानी गुण्डा, अन्य बदमाशों एवं पुराने अपराधियों की गतिविधियों पर निगाह रख कर समय -समय पर विशेष अभियान चलाकर कार्रवाई की जायेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नशे के पदार्थो के विरूद्ध सख्त कार्रवाई करने और किसी भी सूरत में किसी प्रकार का कोई भी नशे का सामान नहीं बिकने के सख्त निर्देश दिये गये हैं। ऐसी सामग्रियों को पकड़ने के दौरान उसके अंतिम सप्लाई चैन और आरोपियों की तस्दीक करने कहा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed