फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur News: playground will be built in Tirwaiya of Dharsiwa, intensive tree plantation; Collector inspected

Raipur News: धरसींवा के तिरवैया में बनेगा खेल मैदान, होगा सघन वृक्षारोपण; कलेक्टर ने किया निरीक्षण

Wed, 12 Jun 2024 03:13 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Wed, 12 Jun 2024 03:13 PM IST
सार

रायपुर जिले के धरसींवा विकासखण्ड की ग्राम पंचायत तिरवैया में जल्द ही खेल सुविधाओं का विस्तार होगा। ग्रामीणों, युवाओं-बच्चों को जल्द ही अच्छे खेल-मैदान की सुविधा मिलेगी। इसके साथ ही सघन छायादार वृक्षारोपण भी कराया जाएगा।

विज्ञापन
Raipur News: playground will be built in Tirwaiya of Dharsiwa, intensive tree plantation; Collector inspected
कलेक्टर ने किया निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रायपुर जिले के धरसींवा विकासखण्ड की ग्राम पंचायत तिरवैया में जल्द ही खेल सुविधाओं का विस्तार होगा। ग्रामीणों, युवाओं-बच्चों को जल्द ही अच्छे खेल-मैदान की सुविधा मिलेगी। इसके साथ ही सघन छायादार वृक्षारोपण भी कराया जाएगा। कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने धरसींवा ब्लॉक स्थित ग्राम पंचायत तिरवैया का निरीक्षण किया। ग्राम पंचायत तिरवैया में प्रस्तावित खेल मैदान से लगे हुए खाली स्थानों पर सघन पौधारोपण करने के निर्देश दिये। 
विज्ञापन


कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने ग्राम पंचायत में मुक्तिधाम के लिये भी अलग जगह चिन्हांकित करने के निर्देश पंचायत पदाधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत में चल रहें कामों में अधिक से अधिक काम स्थानीय महिला स्व- सहायता समूहों के सहायता से कराये जाये ताकि महिला समूहों को रोजगार भी उपलब्ध होंगे और योजनाबद्ध तरीके से काम भी पूरा हो जाए। कलेक्टर ने प्रस्तावित खेल मैदान में तारफेंसिंग करवाकर शीघ्र सघन वृक्षारोपण अभियान पूर्वक समाज हित में पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से करवाने के निर्देश दिये।
विज्ञापन


कलेक्टर ने ग्राम पंचायत व जनपद पंचायत धरसींवा में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम के तहत किए जा रहे तालाब गहरीकरण कार्य का भी निरीक्षण किया। कलेक्टर ने गहरीकरण का काम कर रहें ग्रामीणों से बात कर उनका हाल चाल जाना साथ ही शासन द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में भी चर्चा की। उन्होंने तालाब गहरीकरण के काम में लगे ग्रामीणों के लिये छायाँ की व्यवस्था, पेयजल की सुविधा एवं मेडिकल किट की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed