{"_id":"6ad9e81fa3101bcfbc0754c2","slug":"raipur-news-female-himalayan-bear-faphori-dies-at-nandanvan-zoo-and-jungle-safari-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायपुर न्यूज: नंदनवन जू एवं जंगल सफारी में मादा हिमालयन भालू ‘फफोरी’ की मौत, जानें इस मौत की असली वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायपुर न्यूज: नंदनवन जू एवं जंगल सफारी में मादा हिमालयन भालू ‘फफोरी’ की मौत, जानें इस मौत की असली वजह
Thu, 22 Oct 2026 04:10 PM IST
Lalit Kumar Singh
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: Lalit Kumar Singh
Updated Thu, 22 Oct 2026 04:10 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर स्थित नंदनवन जू एवं जंगल सफारी से एक दुखद खबर सामने आ रही है। यहां की 25 वर्षीय मादा हिमालयन भालू ‘फफोरी’ की 19 अक्टूबर 2026 की मध्य रात्रि में मौत हो गई। मामले में सफारी प्रबंधन उसकी मृत्यु का कारण वृद्धावस्था (बढ़ती उम्र) करार दिया है।
विज्ञापन
किया गया अंतिम संस्कार
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर स्थित नंदनवन जू एवं जंगल सफारी से एक दुखद खबर सामने आ रही है। यहां की 25 वर्षीय मादा हिमालयन भालू ‘फफोरी’ की 19 अक्टूबर 2026 की मध्य रात्रि में मौत हो गई। मामले में सफारी प्रबंधन उसकी मृत्यु का कारण वृद्धावस्था (बढ़ती उम्र) करार दिया है।
विज्ञापन
गुवाहाटी से लाई गई थी फफोरी
जंगल सफारी प्रबंधन से मिली जानकारी के मुताबिक, फफोरी को वर्ष 2012 में वन्यप्राणी आदान-प्रदान कार्यक्रम के तहत असम राज्य के चिड़ियाघर गुवाहाटी से 12 वर्ष की उम्र में रायपुर लाई गई थी, तब से वह यहीं रह रही थी।
विज्ञापन
हुआ अंतिम संस्कार
नंदनवन जू के हिमालयन भालू बाड़े में फफोरी की मृत्यु के बाद वन्यप्राणी चिकित्साधिकारी ने नियमानुसार उसका पोस्टमार्टम किया। इसके बाद सफारी प्रबंधन और वन्यजीवों की देखभाल से जुड़े कर्मचारियों की उपस्थिति में उसे श्रद्धांजलि अर्पित कर विधिवत अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
इस दौरान नंदनवन जू एवं जंगल सफारी के संचालक सह-वनमंडलाधिकारी पंकज राजपूत, सहायक संचालक सहित वन विभाग के तमाम अधिकारी-कर्मचारी, पशुपालक और सुरक्षा कर्मचारी मौजूद रहे। फफोरी के निधन पर जंगल सफारी प्रबंधन और उसकी देखरेख करने वाले कर्मचारियों ने गहरा दुःख व्यक्त किया है।