फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur Municipal Corporation budget on 28 March 2025, Raipur Mayor Meenal Chaubey said on budget 2025

आज पेश होगा रायपुर नगर निगम का बजट: 15 साल बाद बीजेपी मेयर मीनल चौबे पेश करेंगी बजट, पहली बार दिखेगा ये बदलाव

Thu, 27 Mar 2025 09:17 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Thu, 27 Mar 2025 09:17 PM IST
सार

Mayor Meenal Chaubey on Raipur Nagr Nigam Budget 2025: रायपुर नगर निगम में 15 साल बाद बीजेपी सत्ता में आई है। ऐसे में भाजपा महापौर मीनल चौबे 28 मार्च को अपना पहला बजट पेश करेंगी।

विज्ञापन
Raipur Municipal Corporation budget on 28 March 2025, Raipur Mayor Meenal Chaubey said on budget 2025
रायपुर नगर निगम की बीजेपी महापौर मीनल चौबे - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

Mayor Meenal Chaubey on Raipur Nagr Nigam Budget 2025:  रायपुर नगर निगम में 15 साल बाद बीजेपी सत्ता में आई है। ऐसे में भाजपा महापौर मीनल चौबे 28 मार्च को अपना पहला बजट पेश करेंगी। इसे लेकर निगम प्रशासन की तैयारी पूरी हो चुकी है। मेयर अपने पहले बजट को लेकर बेहद उत्साहित हैं। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि इस बजट में सभी वर्गों का ख्याल रखा जाएगा। सभी वर्ग के लिये सुविधाओं का समावेश होगा।  
विज्ञापन


विज्ञापन


अमर उजाला से खास बातचीत में रायपुर नगर निगम की महापौर मीनल चौबे ने कहा कि हमारी नई परिषद का जो बजट है, वह 28 मार्च को पेश किया जाएगा। हमारा प्रयास रहेगा कि समाज के हर वर्ग के लोगों के लिए कुछ ना कुछ बेहतर कर सके। सबके लिए कुछ अच्छा कर पाए हैं, यही कोशिश रहेगी। पूर्व की शहरी सरकार (पूर्व महापौर एजाज ढेबर) पर निशाना साधते हुए कहा कि हमारा बजट कट, कॉपी, पेस्ट नहीं बल्कि वास्तविक बजट होगा। हमारी पूरी-पूरी कोशिश यही रहेगी कि बजट में हम जो शामिल करें, उसे धरातल पर भी लागू कर सके। रायपुर की जनता को अच्छी से अच्छी सौगात दे सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन






'महिला सशक्तिकरण पर फोकस'
वहीं बजट के आकार के सवाल पर कहा कि यह गोपनीय है, इसे जानने के लिए 28 मार्च का इंतजार करना पड़ेगा। रायपुर नगर निगम की दूसरी महिला महापौर होने के सवाल पर कहा कि मैं महिला महापौर हूं और मुझे हर वर्ग के लोगों का ध्यान रखना है। हालांकि इसमें कोई किंतु-परंतु नहीं है। क्योंकि मैं रायपुर नगर निगम की महिला महापौर हूं तो महिला सशक्तिकरण पर पूरा फोकस रहेगा। 






बजट की पूरी तैयारी: नगर निगम आयुक्त
वहीं नगर निगम आयुक्त विश्वदीप ने कहा कि नगर निगम के बजट को लेकर निगम प्रशासन की तैयारी अंतिम चरण में है।  जो भी उचित कार्रवाई बजट के लिए होनी है, वह की जा रही है। बैठकों का अंतिम दौर जारी है। सारे विभागों के बजट के समीक्षा की जा रही है। इसके बाद 28 मार्च को नगर निगम का बजट प्रस्तुत किया जाएगा। 

पूर्व मेयर ने पेश किया था 1901 करोड़ का बजट
इससे पूर्व रायपुर के पूर्व कांग्रेस मेयर एजाज ढेबर ने 21 फरवरी 2024 को 1901 करोड़ 31 लाख 93 हजार का बजट पेश किया था। उस बजट में 10.15 करोड़ रुपए की लागत से 'वर्ल्ड स्किल सेंटर' तैयार करने के साथ ही कला एवं संस्कृति केंद्र की स्थापना करने की घोषणा की गई थी। कौशल विकास प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना , मिनी स्टेडियम निर्माण, वेंडिंग जोन, स्टार्टअप स्टूडियो और को वर्किंग सेंटर बनाने आदि घोषणाएं हुई थी पर धरातल पर सारे घोषणाएं नाम मात्र की रह गईं। 

पहली बार सदन में नास्ता, भोजन नहीं कर सकेंगे सदस्य 
रायपुर नगर निगम ने इस बार सदन में काफी बदलाव करने की घोषणा की है। पहली बार सदन में सदस्य अब चाय,नाश्ता और भोजन नहीं कर सकेंगे। मोबाइल के इस्तेमाल पर भी प्रतिबंध लगाया गया है। यदि कोई सदस्य मोबाइल का इस्तेमाल करते पाया गया, तो उसका मोबाइल जब्त किया जाएगा। रायपुर नगर निगम के सभापति सूर्यकांत राठौर ने पत्रकार वार्ता में बताया कि 28 मार्च को रायपुर नगर निगम का बजट पेश होगा।






पहली बार सदन की व्यवस्था में बदलाव 
उन्होंने कहा कि काफी समय बात सदन की व्यवस्था में बदलाव किया गया है। सदन के भीतर सदस्यों के चाय, नाश्ता और भोजन पर रोक लगाई गई है। पिछले 15 सालों से सदन में कोई बदलाव नहीं किया गया था, लेकिन अब इस सदन के सीट और कारपेट को बदलने काम किया जा रहा है। आगामी समय में स्क्रीन भी लगाई जाएगी, जिससे मालूम चल सकेगा कि कौन सा सदस्य सवाल कर रहा है और कौन जवाब दे रहा है।



सामान्य सभा के तीन एजेंडे 
राठौर ने बताया कि 28 मार्च को होने वाली सामान्य सभा के दौरान तीन एजेंडे हैं। सबसे पहले प्रश्नोत्तर काल होगा। इसके बाद रायपुर मेयर मीनल चौबे बजट पेश करेंगी और इसके बाद निगम बॉन्ड पेश किया जाएगा। विपक्ष को अपनी बात रखने का पूरा मौका दिया जाएगा, विपक्ष को कभी ऐसा महसूस नहीं होने दिया जाएगा कि उनकी संख्या कम है। इस बार सदन में 90 फीसदी पार्षद नए चुनकर आये हैं। ऐसे में उन्हें निगम की जानकारी कम है, इसलिए इन पार्षदों को एक संविधान की पुस्तक दी जाएगी। इसके अलावा इन्हें निगम के कार्यों की जानकारी देने के लिए व्यवस्था की जाएगी, जिसके तहत दिल्ली, मुंबई और भुवनेश्वर से ट्रेनर रायपुर बुलाए जाएंगे। इसके लिए निगम आयुक्त को पत्र लिखा गया है। दो महीने के अंदर दूसरी सामान्य सभा की बैठक भी बुलाई गई है। इस बार निगम में 70 में से 60 बीजेपी के पार्षद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed