फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur gets national honour in water conservation, President honours Collector and Corporation Commissioner

CG News: रायपुर को जल संरक्षण में राष्ट्रीय सम्मान, राष्ट्रपति ने किया कलेक्टर और निगम आयुक्त को सम्मानित

Tue, 18 Nov 2025 05:53 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Tue, 18 Nov 2025 05:53 PM IST
सार

देशभर में जल संरक्षण के उत्कृष्ट कार्यों की समीक्षा के बाद छत्तीसगढ़ के रायपुर जिला और रायपुर नगर निगम ने अपनी उल्लेखनीय उपलब्धि के दम पर राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी पहचान हासिल की है।

विज्ञापन
Raipur gets national honour in water conservation, President honours Collector and Corporation Commissioner
राष्ट्रपति ने किया कलेक्टर और निगम आयुक्त को सम्मानित - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

देशभर में जल संरक्षण के उत्कृष्ट कार्यों की समीक्षा के बाद छत्तीसगढ़ के रायपुर जिला और रायपुर नगर निगम ने अपनी उल्लेखनीय उपलब्धि के दम पर राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी पहचान हासिल की है। नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह को सम्मानित किया। वहीं जल संचय जनभागीदारी (JSJB) 1.0 अभियान में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए रायपुर नगर निगम को भी पुरस्कार मिला, जिसे निगम आयुक्त विश्वदीप ने ग्रहण किया।

यह पहली बार है जब इस श्रेणी में राष्ट्रीय पुरस्कार दिया गया है। खास बात यह रही कि देशभर के नगर निगमों में रायपुर ने पहला स्थान प्राप्त किया। ईस्टर्न ज़ोन की कैटेगरी-01 में जिला रायपुर तीसरे स्थान पर रहा, और राज्यों की रैंकिंग में छत्तीसगढ़ को दूसरा स्थान मिला।

विज्ञापन

रायपुर प्रशासन ने स्थानीय निकायों और आम नागरिकों की सहभागिता को केंद्र में रखते हुए जल संरक्षण को एक बड़े जन-अभियान का रूप दिया। इसी सामूहिक प्रयास का परिणाम है कि जिले और निगम दोनों ने बड़ी संख्या में कार्य पूरे किए। रायपुर नगर निगम ने अब तक 33,082 जल संरक्षण संबंधी कार्य पूरे किए। रायपुर जिला प्रशासन ने 36,282 कार्यों को पूरा किया। पूरे छत्तीसगढ़ राज्य में 4,05,563 गतिविधियाँ संपन्न की गईं। इन कार्यों में वर्षा जल संचयन संरचना, रिचार्ज पिट्स, परकोलेशन टैंक, अमृत सरोवर का निर्माण और टॉप डैम जैसी योजनाएँ शामिल रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रायपुर में तरल अपशिष्ट प्रबंधन को मजबूत करने के लिए 4 एसटीपी विकसित किए गए, जिनकी संयुक्त क्षमता 206 MLD है। इसके अलावा 9 औद्योगिक इकाइयों को 125.849 MLD शुद्ध जल की आपूर्ति सुनिश्चित हुई। नगर निगम ने शहर के सभी वार्डों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग एवं रिचार्ज पिट्स बनवाए। शहर के आसपास 20 से अधिक पुराने सरोवरों को पुनर्जीवित किया गया। भू-जल स्तर की निगरानी के लिए रायपुर में डिजिटल ट्रैकिंग सिस्टम के जरिए स्मार्ट वाटर मैनेजमेंट लागू किया गया, जिससे जल संरक्षण कार्यों की निगरानी और भी प्रभावी हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed