फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur: Ganpati Bappa is sitting in the pandal, then read these guidelines

Raipur: पंडाल में बैठा रहे हैं गणपति बप्पा, तो पढ़ लें ये गाइडलाइन, नहीं तो होगी भारी परेशानी

Fri, 15 Sep 2023 06:19 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Fri, 15 Sep 2023 06:19 PM IST
सार

राजधानी रायपुर में अगर आप भी पंडाल में गणेश बप्पा का विराजमान कर रहे हैं, तो ये खबर पड़ लें। देर रात तक और तेज आवाज में डीजे बजाना संचालकों भारी पड़ सकता है।

विज्ञापन
Raipur: Ganpati Bappa is sitting in the pandal, then read these guidelines
वरिष्ठ अधिकारियों ने ली गणेशोत्सव समितियों और डीजे, धूमाल संचालकों की बैठक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

राजधानी रायपुर में अगर आप भी पंडाल में गणेश बप्पा का विराजमान कर रहे हैं, तो ये खबर पड़ लें। देर रात तक और तेज आवाज में डीजे बजाना संचालकों भारी पड़ सकता है। पुलिस ने इसके लिए  सभी संचालकों को समय अवधि और कम साउंड में डीजे संचालन करने का निर्देश दिए हैं। आगामी गणेश चतुर्थी को देखते हुए कलेक्टोरेट परिसर गणेशोत्सव समितियों के पदाधिकारीगण और डीजे, धूमाल संचालकों की बैठक ली गई है। इसमें कम साउंड में डीजे संचालन करने का निर्देश दिया गया है। इसके साथ ही रात 10 बजे के बाद बंद करने को कहा गया है। 

विज्ञापन


बैठक में वरिष्ठ अधिकारियों ने गणेशोत्सव समितियों के पदाधिकारियों को आम रोड में पूजा पंडाल और स्वागत द्वार न लगाने, वाहनों की पार्किंग व्यवस्था, डीजे धूमाल को निर्धारित साउंड पर ही बजाने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान अधिकारों ने कहा कि सभी गणेश समितियों को एक अक्टूबर तक गणेश प्रतिमा को विसर्जन करने के लिए कहा गया है। इस पर  सभी गणेशोत्सव समिति के पदाधिकारियो  सदस्यों और डीजे, धुमाल संचालकों ने अपनी सहमति दी है। इसके साथ ही राष्ट्रीय हरित ट्रिब्यूनल, माननीय सर्वोच्च न्यायालय और उच्च न्यायालय के आदेशानुसार कम साउंड में डीजे संचालन करने को कहा गया है। आदेश की उल्लंघन करने की दशा में, पुलिस प्रशासन की ओर से  कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


बैठक में ये रहे मौजूद 
बैठक में एनआर साहू अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी रायपुर अभिषेक माहेश्वरी शहर/अपराध, पितांबर पटेल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रोटोकॉल, सत्यप्रकाश तिवारी उप पुलिस अधीक्षक जिला विशेष शाखा और दुर्गेश रावटे निरीक्षक जिला विशेष शाखा रायपुर इसके साथ ही गणेशोत्सव समितियों के पदाधिकारीगण सदस्य और डीजे धूमाल संचालक उपस्थित रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed