फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur Fire News: One died and five injured in cylinder blast

Raipur Fire News: रायपुर में विस्फोट; पति ने लगाई आग, जान बचाने पड़ोसी के घर घुसी पत्नी, एक की मौत, पांच झुलसे

Sat, 14 Dec 2024 11:57 AM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Sat, 14 Dec 2024 11:57 AM IST
सार

Raipur Fire News: इस वक्त की रायपुर से आगजनी की बड़ी खबर सामने आ रही है। शहर के भनपुरी के रामेश्वर नगर में पति और पत्नी के बीच हुए विवाद एक की मौत और पांच लोग गंभीर रुप से झुलस गये हैं। 

विज्ञापन
Raipur Fire News: One died and five injured in cylinder blast
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

Raipur Fire News: इस वक्त की रायपुर से आगजनी की बड़ी खबर सामने आ रही है। शहर के भनपुरी के रामेश्वर नगर में पति और पत्नी के बीच हुए विवाद एक की मौत और पांच लोग गंभीर रुप से झुलस गये हैं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। इस आगजनी के दौरान पुलिस महिला को घर से बाहर निकाल ही रही थी, तभी सिलेंडर फट गया। इसे दो आरक्षक समेत पांच लोग झुलस गए। हादसे में पति की गंभीर रुप से जलने से उसकी मौत हो गई है। घटना बीती रात साढ़े दस बजे की है। 

विज्ञापन


बताया जाता है कि घरेलू विवाद पर में बी अमरेश्वर राव उर्फ राजा ने अपनी पत्नी के संध्या रानी पर चाकू से जानलेवा हमला किया। संध्या किसी तरह जान बचाकर घर से भागकर पड़ोसी के घर में घुसी। इसके बाद पति राजा ने मकान के भीतर आग लगा दी। घटना खमतराई थाने क्षेत्र की है। पुलिस के मुताबिक, पति-पत्नी के बीच हुए विवाद में सूचना पर पुलिस पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची। इस दौरान पति ने घर में आग लगा ली। पुलिस महिला को जैसे ही घर से बाहर निकाल रही थी, तभी सिलेंडर फट गया। इस हादसे में पेट्रोलिंग टीम के दो आरक्षक विकास सिंह और हेमंत गिलहरे झुलस गए। इसके साथ ही तीन अन्य नागरिक भी झुलस गए, जिन्हें इलाज के लिए हॉस्पिटल भेजा गया। वहीं 40 वर्षीय पति राजा राव की आग में जलने से मौत हो गई। 
विज्ञापन


आगजनी की सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंची। दमकल टीम ने आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घर के अंदर घुसकर मृत पति का शव बाहर निकाला। पुलिस मामला दर्ज कर घटना की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed