फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur: CSP organized a parade of 250 goons and miscreants in police station

CG: रायपुर में किया हुड़दंग तो खैर नहीं, सीएसपी ने 250 गुंडे-बदमाशों की थाने में लगाई परेड, दी चेतावनी

Sun, 24 Sep 2023 02:55 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sun, 24 Sep 2023 02:55 PM IST
सार

राजधानी रायपुर में अब बदमाशों की खैर नहीं है। रायपुर में  बढ़ते अपराध से आम जनता खौफ में हैं। गुंडे-बदमाश चोरी, मारपीट, पुरानी रंजिशों में मारपीट, आम लोगों को डराने धमकाने का काम कर रहे हैं।

विज्ञापन
Raipur: CSP organized a parade of 250 goons and miscreants in police station
250 गुंडे-बदमाशों की थाने में लगाई परेड - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

राजधानी रायपुर में अब बदमाशों की खैर नहीं है। रायपुर में  बढ़ते अपराध से आम जनता खौफ में हैं। गुंडे-बदमाश चोरी, मारपीट, पुरानी रंजिशों में मारपीट, आम लोगों को डराने धमकाने का काम कर रहे हैं। ऐसे में रायपुर पुलिस ने 250 से अधिक गुंडों बदमाशों की परेड ली। सभी बदमाशों को थाना में बुलाकर फटकार लगाई है। 
विज्ञापन


छत्तीसगढ़ आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए अपराधों की रोकथाम, अपराधियों पर नकेल कसने, सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल ने निर्देश दिए हैं। सभी राजपत्रित अधिकारियों और थाना प्रभारी को अपने-अपने थाने क्षेत्रों के गुंडा-बदमाशों और अपराधिक तत्वों की चेकिंग कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए है। 
विज्ञापन


इस दौरान अपने अपने इलाकों के थाना क्षेत्रों में निवासरत् 250 से अधिक गुंडा-बदमाशों और अपराधिक तत्वों को थानों में तलब कर उनकी परेड़ ली गई। उनको समझाया गया कि वे अपराधों से दूर रहकर शांति पूर्वक अपने परिवार के साथ जीवन यापन करें। पुलिस जब भी उन्हें बुलाने पर उपस्थित हो। अपने क्षेत्र में सुरक्षा, शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। कुछ सक्रिय कुछ बदमाशों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओं और आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed