{"_id":"6648ab4c44c19aa2a506d582","slug":"raipur-crime-young-man-committed-suicide-by-hanging-himself-after-booking-a-room-in-hotel-2024-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raipur Crime: होटल में रूम बुक कर युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पंखे में लटकी मिली लाश, ऐसा हुआ खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raipur Crime: होटल में रूम बुक कर युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पंखे में लटकी मिली लाश, ऐसा हुआ खुलासा
Sat, 18 May 2024 06:51 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Sat, 18 May 2024 06:51 PM IST
सार
Raipur Crime: राजधानी रायपुर के होटल में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पंखा में गमछा के सहारा से युवक ने फांसी लगाई है। मामला आजाद चौक थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Raipur Crime: राजधानी रायपुर के होटल में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पंखा में गमछा के सहारा से युवक ने फांसी लगाई है। मामला आजाद चौक थाना क्षेत्र का है। शुक्रवार रात को युवक ने लॉज में रुकने के लिए रूम बुक कराया था। वहीं शनिवार को देर सुबह तक दरवाजा नहीं खोलने और फोन रिसीव नहीं करने पर होटल प्रबंधन को शक हुआ। होटल प्रबंधन ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने रूम का दरवाजा तोड़ा और देखा तो युवक फांसी के फंदे में लटका हुआ था।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आजाद चौक थाना क्षेत्र के ब्राम्हण पारा स्थित होटल में एक युवक की लाश मिली है। उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान ब्राम्हण पारा निवासी नवीन दीवान(34 साल) के रूप में हुई है। मृतक ने शुक्रवार रात साढ़े 9 बजे अवधियापारा स्थित बालाजी होटल में रूम बुक कराया था। वहीं शनिवार को होटल में युवक की फांसी के फंदे में लटकती लाश मिली है।