फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur crime news today, Police registered FIR in Raipur CG

Raipur crime: रायपुर में चाकूबाजी, बीच बाजार में मारा चाकू, तमाशबीन बने रहे लोग, पुलिस के हाथ खाली

Fri, 11 Aug 2023 04:47 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Fri, 11 Aug 2023 04:47 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में चाकूबाजी की खबर लगातार देखने को मिल रही है। बदमाश चाकू-छुरी दिखाकर लोगों को लूटने और डराने धमकाने का काम कर रहे हैं। इससे लोग काफी परेशान हैं। पुलिस प्रशासन भी अपराध को रोकने में नाकाम नजर आ रहा है।

विज्ञापन
Raipur crime news today, Police registered FIR in Raipur CG
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में चाकूबाजी की खबर लगातार देखने को मिल रही है। बदमाश चाकू-छुरी दिखाकर लोगों को लूटने और डराने धमकाने का काम कर रहे हैं। इससे लोग काफी परेशान हैं। पुलिस प्रशासन भी अपराध को रोकने में नाकाम नजर आ रहा है। ऐसा ही एक मामला फिर देखने को मिला है। इस बार गुंडों-बदमाशों ने जय स्तंभ चौक में मल्टीलेवल पार्किंग के पास चाकूबाजी की घटना को अंजाम दिया है। बहरहाल, इस मामले में पुलिस ने FIR दर्ज कर पीड़ित को अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना में शामिल बदमाशों की तलाश जारी है।

विज्ञापन


विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक,  संतोषी नगर निवासी प्रशांत महानंद गुरुवार की रात अपने कुछ साथियों के साथ टहलने बहार गया हुआ था। इस दौरान कुछ बदमाशों से उसकी बहस हुई। काफी देर बहस चलने पर एक आरोपी ने अपने पास रखे चाकू से पीड़ित प्रशांत के पीठ पर पांच बार घोंप दिया। इतना ही नहीं गर्दन पर भी वार करने की कोशिश की। घमासान लड़ाई देखकर आसपास से गुजर रहे लोग डर की वजह से रोकने के लिए सामने नहीं आए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ताबड़तोड़ हमले के बाद प्रशांत सड़क पर घायल होकर गिर गया। बदमाश मौके से फरार हो गया। इसके बाद कुछ लोगों ने आकर उसे उठाया और पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़ित को सबसे पहले अस्पताल में भर्ती कराया।  फिलहाल, घायल पीड़ित की हालत खतरे से बाहर है। बदमाशों की खोजबीन जारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed