{"_id":"668a3eed8f5a2b745c0b0ba8","slug":"raipur-crime-dead-body-a-girl-found-in-hotel-was-missing-since-friday-family-had-filed-a-missing-report-2024-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raipur Crime: होटल में मिली युवती की लाश, शुक्रवार से थी लापता, परिजनों ने लिखाई थी गुमशुदगी की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raipur Crime: होटल में मिली युवती की लाश, शुक्रवार से थी लापता, परिजनों ने लिखाई थी गुमशुदगी की रिपोर्ट
Sun, 07 Jul 2024 12:38 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Sun, 07 Jul 2024 12:38 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ के राजधानी रायपुर स्थित एक होटल में युवती की लाश मिलने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जेल रोड स्थित बेबीलॉन इन होटल में युवती की लाश मिली है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के राजधानी रायपुर स्थित एक होटल में युवती की लाश मिलने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जेल रोड स्थित बेबीलॉन इन होटल में युवती की लाश मिली है। युवती मोबाइल भी बंद करके शुक्रवार से लापता थी। परिजनों ने गुमशुदगी का रिपोर्ट कराई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतका के परिजनों ने होटल में जमकर तोड़फोड़ की है। पूरा मामला गंज थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार, रायपुर के जेल रोड स्थित होटल बेबीलोन इन के 416 नंबर के रूम में युवती की लाश मिली। मृतका का नाम वाणी गोयल बताया जा रहा है। वह शुक्रवार से लापता थी। खबर है कि मृत हालत में मिली युवती के साथ एक युवक भी होटल पहुंचा था। वह युवक होटल से गायब हो गया। गायब युवक की लाश उरकुरा रेलवे स्टेशन के पास मिला है। मामले में पुलिस को आशंका है कि युवक ने युवती की हत्या कर आत्मघाती कदम उठाया है।
जानकारी के मुताबिक, फोन बंद होने की वजह से परिजनों ने रायपुर के सरस्वती नगर थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद शुक्रवार की रात युवती की लोकेशन होटल बेबीलोन इन मिली। इसके बाद पुलिस मौके पर वहां पहुंची, लेकिन होटल मालिक मैनेजर ने रूम नहीं खोलने दिया। आज शनिवार को भी पुलिस को उसी जगह का लोकेशन मिलने पर फिर पुलिस की टीम पहुंची। रूम खोला, तो कमरे में युवती की लाश जमीं पर पड़ी थी। फ़िलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है।