फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur Crime: Dead body a girl found in hotel, was missing since Friday, family had filed a missing report

Raipur Crime: होटल में मिली युवती की लाश, शुक्रवार से थी लापता, परिजनों ने लिखाई थी गुमशुदगी की रिपोर्ट

Sun, 07 Jul 2024 12:38 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sun, 07 Jul 2024 12:38 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के राजधानी रायपुर स्थित एक होटल में युवती की लाश मिलने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जेल रोड स्थित बेबीलॉन इन होटल में युवती की लाश मिली है।

विज्ञापन
Raipur Crime: Dead body a girl found in hotel, was missing since Friday, family had filed a missing report
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के राजधानी रायपुर स्थित एक होटल में युवती की लाश मिलने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जेल रोड स्थित बेबीलॉन इन होटल में युवती की लाश मिली है। युवती मोबाइल भी बंद करके शुक्रवार से लापता थी। परिजनों ने गुमशुदगी का रिपोर्ट कराई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतका के परिजनों ने होटल में जमकर तोड़फोड़ की है। पूरा मामला गंज थाना क्षेत्र का है। 
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, रायपुर के जेल रोड स्थित होटल बेबीलोन इन के 416 नंबर के रूम में युवती की लाश मिली। मृतका का नाम वाणी गोयल बताया जा रहा है। वह शुक्रवार से लापता थी। खबर है कि मृत हालत में मिली युवती के साथ एक युवक भी होटल पहुंचा था। वह युवक होटल से गायब हो गया। गायब युवक की लाश उरकुरा रेलवे स्टेशन के पास मिला है। मामले में पुलिस को आशंका है कि युवक ने युवती की हत्या कर आत्मघाती कदम उठाया है। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, फोन बंद होने की वजह से परिजनों ने रायपुर के सरस्वती नगर थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद शुक्रवार की रात युवती की लोकेशन होटल बेबीलोन इन मिली। इसके बाद पुलिस मौके पर वहां पहुंची, लेकिन होटल मालिक मैनेजर ने रूम नहीं खोलने दिया। आज शनिवार को भी पुलिस को उसी जगह का लोकेशन मिलने पर फिर पुलिस की टीम पहुंची। रूम खोला, तो कमरे में युवती की लाश जमीं पर पड़ी थी। फ़िलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed