फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur: CM Sai joined the Jai Bhim padyatra, said- Congress tampered with the constitution for its own benefit

Raipur: जय भीम पदयात्रा में शामिल हुए सीएम साय, बोले- कांग्रेस अपने स्वार्थ के लिए संविधान के साथ किया खिलवाड़

Sun, 13 Apr 2025 10:41 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sun, 13 Apr 2025 10:41 AM IST
सार

Jai Bhim padyatra: उन्होंने इस देश में इमरजेंसी लगाया और लाखों लोगों को जेल में भर दिया। सीएम साय ने आरोप लगाते हुए कहा कि अपने स्वार्थ के कारण कितनी बार इस देश की संविधान के साथ खिलवाड़ किया है। उसका गलत तरीके से संशोधन किया है। 

विज्ञापन
Raipur: CM Sai joined the Jai Bhim padyatra, said- Congress tampered with the constitution for its own benefit
जय भीम पदयात्रा में शामिल हुए सीएम साय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती है। ठीक उसके एक दिन पहले राजधानी रायपुर में आयोजित जय भीम पदयात्रा में शामिल हुआ हूं। यह कार्यक्रम खेल एवं कल्याण विभाग के द्वारा किया गया है। विभाग के मंत्री, अधिकारी, मंत्री गढ़ और विधायक गढ़ समेत छात्र-छात्राएं इस पदयात्रा में शामिल हुए हैं। उन्होंने अंबेडकर जयंती की प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी है। 
विज्ञापन


सीएम विष्णुदेव साय ने बाबा साहब की जयंती पर उन्हें नमन करते हुए कहा कि जिन्होंने संविधान का निर्माण किया है, जिसके माध्यम से भारत चल रहा है। यह संविधान हम सभी लोगों को स्वतंत्रता से जीने का अधिकार देता है। अपनी बात स्वतंत्रता से कहने की अधिकार देता है। 
विज्ञापन


'कांग्रेस संविधान के साथ खिलवाड़ किया'
उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस देश के जनता से विश्वास खो चुकी है। वे संविधान की बात करते हैं, उन्होंने इस देश में इमरजेंसी लगाया और लाखों लोगों को जेल में भर दिया। सीएम साय ने आरोप लगाते हुए कहा कि अपने स्वार्थ के कारण कितनी बार इस देश की संविधान के साथ खिलवाड़ किया है। उसका गलत तरीके से संशोधन किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


'पहले अपने पैर पर खड़ा हो जाए कांग्रेसी'
कांग्रेस के न्याय पदयात्रा पर सीएम साय ने कहा कि यह कुछ भी करें। छत्तीसगढ़ में इनका पूरा सुपड़ा साफ हो गया है। विधानसभा, लोकसभा, नगरी निकाय, पंचायती राज के चुनाव में पूरी तरह से हारे हैं। इनको हार का मुंह देखना पड़ा है। उन्होंने कहा कि यह पहले अपने घर परिवार संभाल ले ठीक से। अपने पैर पर खड़ा हो जाए तो कोई बात करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed