{"_id":"6645ec7ecf1bb6f843045188","slug":"raipur-150-accounts-were-opened-in-transact-money-in-betting-16-accused-arrested-2024-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raipur: सट्टा में काली कमाई की पैसों के लेन-देन करने दूसरों के नाम पर खुलवाया 150 खाता; 16 आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raipur: सट्टा में काली कमाई की पैसों के लेन-देन करने दूसरों के नाम पर खुलवाया 150 खाता; 16 आरोपी गिरफ्तार
Thu, 16 May 2024 04:53 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Thu, 16 May 2024 04:53 PM IST
सार
आरोपियों की ओर से अब तक लगभग 150 से अधिक बैंक खाते खुलवाये गए हैं। प्रकरण में अब तक कुल 16 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रायपुर में सट्टा के पैसों के लेन-देन के लिए दूसरों के नाम पर बैंक पास बुक खुलवाने वाले तीन शातिर आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों की ओर से अब तक लगभग 150 से अधिक बैंक खाते खुलवाये गए हैं। प्रकरण में अब तक कुल 16 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
रायपुर के गंज थाना में मामला दर्ज होने के बाद से पुलिस एक्शन मोड में आई। प्रकरण में तीन आरोपी को पकड़ा गया है। साथ ही अब तक कुल 16 आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है। अभी पुलिस की जांच जरी है। आरोपियों के कब्जे से 12 नग लैपटॉप, 55 नग मोबाइल फोन, 31 बैंक पास बुक, पांच चेक बुक और 34 नग एटीएम कार्ड जब्त किया गया है।
विज्ञापन
गिरफ्तार सटोरियों से पूछताछ और विवेचना क्रम में बैंक खाता खुलवाने वालों के संबंध में जानकारी एकत्र करते हुए प्रकरण में सट्टा के पैसो के लेन-देन के लिए बैंक में खाता खुलवाने वाले आरोपी महेश ताण्डी, राहुल कुमार देवांगन और ई शंकर राव को पकड़ा गया।
विज्ञापन
पूछताछ में आरोपियों ने दूसरे व्यक्तियों का खाता खुलवाना और खाते की किट को सट्टा संचालन करने वालों के पास भेजना बताया। साथ ही आरोपियों ने अब तक लगभग 150 से अधिक खाता खुलवाना बताया गया है। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना से संबंधित छह नग मोबाइल फोन और एक नग पासबुक जब्त किया गया है।
गिरफ्तार आरोपी
- महेश तांडी (30साल) निवासी रमन मंदिर वार्ड, थाना गंज रायपुर
- राहुल कुमार देवांगन (28साल) निवासी सुपेला, भिलाई-दुर्ग
- ई शंकर राव (27साल) निवासी खुर्सीपार भिलाई-दुर्ग