फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raigarh News ›   Three accused in share trading fraud case arrested from West Bengal

Raigarh: शेयर ट्रेडिंग फ्रॉड मामले के तीन आरोपी पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार, एक करोड़ से ज्यादा ठगे रुपये

Tue, 31 Dec 2024 08:44 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 31 Dec 2024 08:44 PM IST
सार

पुलिस ने आरोपियों के पास से भारतीय स्टेटबैंक के कुल 35 खाते, 7 मोबाइल फोन आदि सामान बरामद किया है। आरोपियों ने शेयर ट्रेडिंग के नाम पर तमनार में एक करोड़ 12 लाख की ठगी का घटना को अंजाम दिया था। 

विज्ञापन
Three accused in share trading fraud case arrested from West Bengal
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पुलिस की विशेष टीम ने पश्चिम बंगाल से शेयर ट्रेडिंग के नाम पर ठगी करने वाले तीन शातिर आरोपियों को पकड़ने में सफलता हासिल की है। आरोपियों ने शेयर ट्रेडिंग के नाम पर तमनार में एक करोड़ 12 लाख की ठगी का घटना को अंजाम दिया था। 

विज्ञापन


पुलिस कंट्रोल रूम में इस पूरे मामले का खुलासा करते हुए रायगढ़ पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल ने बताया कि लगातार ऑनलाइन ठगी के प्रकरण में उप पुलिस अधीक्षक साइबर अभिनव उपाध्याय को साइबर सेल में अलग से ऑनलाइन फ्रॉड सेल का गठन कर प्रकरण में सूक्ष्मता से जांच कर अखिल भारत में आरोपियों की पहचान और तलाश एवं गिरफ्तारी करने के निर्देश दिए गए थे। 
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक ने बताया कि साइबर की टीम लगातार फ्रॉड के जटिल जाल की विभिन्न कड़ियों को सुलझाने का सार्थक प्रयास कर रही थीं। तमनार थाना में मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया था, जिसकी सूक्ष्मता से पड़ताल करने पर आरोपियों की पहचान की गई। जिनका दीगर राज्य पश्चिम बंगाल में होना पाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

तमनार थाना प्रभारी निरीक्षक आशीर्वाद रहटगांवकर के नेतृत्व में साइबर सेल तमनार, खरसिया, जूटमिल, कोतरारोड़ आदि थानों की संयुक्त टीम को विभिन्न प्रकरणों में आरोपियों की पतासाजी एवं गिरफ्तारी के लिए झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल भेजा गया था, जिस पर कार्रवाई करते हुये उक्त टीम को पूर्व में जामताड़ा (झारखंड) से दो आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद, पश्चिम बंगाल में भी ट्रेडिंग फ्रॉड को संचालित करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता हासिल हुई है।

छह जून को अज्ञात नंबर से आया मैसेज
सावित्रीनगर कॉलोनी जेपीएल तमनार में रहने वाले गोपाल कृष्ण शर्मा ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 06 जून को प्रार्थी के मोबाइल नंबर पर अज्ञात व्हाट्सएप नंबर से शेयर मार्केट में हाई रिटर्न प्राप्त करने के लिए ग्रो एप डाउनलोड करने के लिए मैसेज आया। ग्रो एप डाउनलोड नहीं होने पर उसी नंबर से उसे लिंक भेजा गया, जिसको उसने अपने मोबाइल में डाउनलोड किया। पीड़ित को बताया गया कि यह एक इंटरनेशनल अकाउंट है, इसमें वह अपर सर्किट के शेयर तथा आईपीओ खरीद बेच सकता है। जिसमें प्रतिदिन 10 से 50 प्रतिशत तक रुपये कमा सकते हैं।

कई खातों में जमा कराये रकम
पीड़ित ने बताया कि उक्त एप के माध्यम से 11 जून से 03 जुलाई तक विभिन्न खातों में रुपये ट्रांसफर कराए गए। 03 जुलाई को पोर्टल में कुल राशि 59418711.00 रुपये दिखने लगे तो उसने रुपये निकालने हेतु रिक्वेस्ट किया लेकिन अकाउंट में रुपये ट्रांसफर नहीं हुए। उसके बाद प्रार्थी द्वारा शेयर मार्केट के लिए आरोपियों द्वारा बनाए गए व्हाट्सएप ग्रुप में रुपये विड्राल नहीं होने संबंधी मैसेज पोस्ट किया गया तो व्हाट्सएप मैसेज द्वारा ही उसे बताया गया कि कुल प्राफिट का 15 प्रतिशत पर्सनल इनकम टैक्स के रूप में जमा करना होगा, जो 7201817 रुपये है वरना वह रुपये नहीं निकाल सकता इस प्रकार प्रार्थी को बार-बार गुमराह कर उससे 1 करोड़ 12 लाख 43 हजार नौ सौ तेहर रुपये की ठगी की गई।

तमनार थाने में पीड़ित ने लिखाई रिपोर्ट
पीड़ित की शिकायत के आधार पर तमनार थाने में आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला कायम कर विवेचना में लिया गया, जिन खातों में रुपये ट्रांसफर हुए थे उनकी जानकारी ली गई, जिसमें रुपये इनोवेटिव नाम के खाते में 33 लाख रुपये क्रेडिट होना पाया गया, जो संचालक गौरहरी मंडल का है।

बड़े नेटवर्क का हो सकता है खुलासा
आरोपियों से प्रारंभिक पूछताछ पर यह पाया गया कि यह ट्रेडिंग फ्रॉड पूरे भारतवर्ष में फैले म्यूल अकाउंट (समान्यतः करेंट अकाउंट जिसे उसके मूल धारक के द्वारा कुछ रुपयों के बदले किसी और को बेचा दिया जाता है) संचालित किया जाता है। अतः प्रकरण में गहन पूछताछ के पश्चात अन्य आरोपियों की पहचान एवं बड़े नेटवर्क के खुलासे की संभावना है।

8 जगहों में 13 करोड़ से अधिक की ठगी
पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल ने इस प्रकरण में आरोपियों के खिलाफ अखिल भारत में दर्ज शिकायतों एवं अपराधों के संबंध में छानबीन करने के लिए अपने मातहतों को निर्देशित किया। थाना तमनार के अपराध के अलाव कुल 08 अन्य स्थानों पर 13 करोड़ रुपये से अधिक की फ्रॉड रिर्पोटिंग पाई गई।  
इन जगहों में की ठगी
1. जिला नगांव, असम में कुल 378800.00 रुपये की ठगी 
2. जिला कृष्णागिरी, तमिलनाडु में कुल 1,60,70,000 रुपये की ठगी
3. थाना भवानीपुर, जिला कोलकाता साउथ डिवीजन में कुल 2,03,74,000.00 रुपये की ठगी  
4. थाना भवानीपुर, जिला कोलकाता साउथ डिवीजन में कुल 1,95,49,000 रुपये की ठगी   
5. जिला कोजिकोड, केरल में थाना साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन  कुल 4,73,14,000.00 रुपये की ठगी  
6. जिला बांद्रा वेस्ट, मुंबई में साइबर पुलिस स्टेशन, वेस्ट रीजन कुल 33,78,955.00 रुपये की ठगी  
7. साइबर पुलिस थाना बृहनमुंबई शहर में कुल 1,46,22,066.00 रुपयों की ठगी
8. जिला मड़िपक्कम, चेन्नई तमिलनाडु में 63,35,000 रुपयों की ठगी

गिरफ्तार आरोपियों के नाम 
1. गौरहरीमंडल पिता स्व. कनईलाल मंडल उम्र 54 वर्ष निवासी रायचैधरी बगान वार्ड नं 06 थाना बोराईपुर जिला 24 परगना साउथ वेस्ट बंगाल।
2. मैदुल शेख पिता हसन शेख उम्र 35 वर्ष निवासी बलवानबारी थाना थाना बोराईपुर जिला 24 परगना साउथ वेस्ट बंगाल।
3. चंदन उर्फ बाबू कहार पिता स्व पांचू कहार उम्र 34 वर्ष 13/14 पाईप पारा, मोईत मंच थाना चितपुर कोलकाता वेस्ट बंगाल।

आरोपियों से जब्त सामान 
1. भारतीय स्टेटबैंक के कुल 35 खाते।
2. 7 मोबाइल फोन
3. एक लैपटाप
4. तीन एटीएम, एक क्रेडिटकार्ड 
5. 78 लाख के चेक की छायाप्रति

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed