फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   The carcass of an elephant calf was found in a pond in Chhaidoriya village, Raigarh; death by drowning is susp

रायगढ़: तालाब में मिला हाथी शावक का शव, 51 हाथियों के दल के बीच हुई मौत; वन विभाग जांच में जुटा

Wed, 30 Sep 2026 05:59 PM IST
रायगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: रायगढ़ ब्यूरो Updated Wed, 30 Sep 2026 05:59 PM IST
सार

तमनार रेंज के छैडोरिया गांव के पास तालाब में बुधवार सुबह हाथी शावक का शव मिला। वन विभाग ने शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम की तैयारी शुरू की है। अधिकारी के मुताबिक शावक की मौत तालाब में डूबने से हुई।

विज्ञापन
The carcass of an elephant calf was found in a pond in Chhaidoriya village, Raigarh; death by drowning is susp
हाथी शावक का तालाब में मिला शव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रायगढ़ जिले के तमनार वन परिक्षेत्र के छैडोरिया गांव के पास बुधवार सुबह तालाब में हाथी शावक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और शव को तालाब से बाहर निकलवाकर आगे की कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन


ग्रामीणों के मुताबिक, छैडोरिया गांव के आसपास पिछले कुछ समय से हाथियों का बड़ा दल विचरण कर रहा है। आशंका जताई जा रही है कि बीती रात हाथियों का दल पानी पीने के लिए तालाब में उतरा होगा, इसी दौरान शावक के साथ यह हादसा हुआ।
विज्ञापन


सुबह तालाब में मिला शव
जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह गांव के लोगों की नजर तालाब में पड़े हाथी शावक के शव पर पड़ी। इसके बाद वन विभाग को सूचना दी गई। टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को तालाब से बाहर निकलवाया। ग्रामीणों का कहना है कि यह हाथियों का वही दल है, जो पिछले कुछ दिनों से सामारूमा-अमलीडीह मार्ग के आसपास भी पहुंच रहा था। बताया गया कि हाथी दिनभर जंगल में रहने के बाद शाम के समय सड़क और आसपास के इलाकों की ओर आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इलाके में लंबे समय से घूम रहा था हाथियों का दल
रायगढ़ वन मंडल के घरघोड़ा एसडीओ आशुतोष मंडावा ने बताया कि छैडोरिया गांव के पास तालाब में डूबने से हाथी शावक की मौत हुई है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। अधिकारी के मुताबिक, इस इलाके में लंबे समय से करीब 51 हाथियों का दल विचरण कर रहा था। इनमें से एक हाथी दूसरे स्थान की ओर चला गया है। इसी दल में हाल ही में जन्मे हाथी शावक की मौत हुई है।


पीएम रिपोर्ट के बाद स्थिति होगी स्पष्ट
वन विभाग की टीम ने शव को सुरक्षित बाहर निकलवाकर आवश्यक प्रक्रिया शुरू कर दी है। विभाग के अनुसार पोस्टमार्टम के बाद शावक की मौत की परिस्थितियों को लेकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हाथी शावक का तालाब में मिला शव

हाथी शावक का तालाब में मिला शव

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed