फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raigarh News ›   Teenage girl misdeed on pretext of marriage in Raigarh

दोस्ती, धोखा और दरिंदगी: नाबालिग को झांसे में लेकर किया गर्भवती, प्रसव होने पर खुला केस; जानें पूरा मामला

Tue, 20 Feb 2024 08:02 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 20 Feb 2024 08:02 PM IST
सार

किशोरी के माता-पिता के निधन के पश्चात किशोरी अपने दादा-दादी के साथ रहती है, इसी दौरान उसकी युवक से जान पहचान हुई थी और फिर युवक ने उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

विज्ञापन
Teenage girl misdeed on pretext of marriage in Raigarh
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के घरघोड़ा थाने में किशोरी को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। किशोरी ने घरघोड़ा सिविल अस्पताल में एक शिशु को भी जन्म दिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन

 

जानकारी के अनुसार, कल 18 फरवरी को घरघोड़ा थाने को एक किशोरी की अस्पताल में डिलीवरी की सूचना मिली। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी घरघोड़ा शरद चन्द्रा, वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन पर तत्काल महिला विवेचक एवं स्टाफ को लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां महिला विवेचक द्वारा किशोरी से पूछताछ कर कथन लिया गया, जिसमें किशोरी ने बताया की सितंबर 2022 को गणेश विसर्जन कार्यक्रम में विजय कुमार मांझी नाम का लड़का बैंड बजाने उसके गांव आया था, जिससे उसकी जान-पहचान हुई। उसके बाद से विजय का उसके गांव में आना-जाना शुरू हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

गांव के ग्रामीणों के अनुसार, किशोरी के माता-पिता के निधन के पश्चात किशोरी अपने दादा-दादी के साथ रहती है, इसी दौरान उसकी युवक से जान पहचान हुई और फिर युवक ने उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि कुछ दिनों बाद विजय ने शादी कर पत्नी बनाकर रखूंगा कहकर अपने साथ अपने गांव ले गया और शारीरिक संबंध बनाए। किशोरी जब विजय मांझी को शादी करने को कहती थी तो विजय टाल-मटोल करता रहा। पिछले दिनों किशोरी ने अस्पताल में एक स्वस्थ शिशु को जन्म दिया। 

विज्ञापन

विजय मांझी ने किशोरी को नाबालिक जानते हुए उसके साथ शारीरिक बनाए। घरघोड़ा पुलिस ने मामले में संवेदनशीलता बरतते हुए आरोपी विजय मांझी पर दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धारा के तहत अपराध कायम किया । घरघोड़ा थाना प्रभारी निरीक्षक शरद चंद्रा आरोपी की गिरफ्तारी के लिए स्टाफ के साथ रवाना हुए।

आरोपी विजय कुमार मांझी फरार होने की फिराक में था, जिसे कुडूमकेला, घरघोड़ा के पास हिरासत में लेकर थाने लाया गया। आरोपी से पूछताछ के बाद संगीन धारों में गिरफ्तार कर उसे घरघोड़ा न्यायालय में पेश किया गया, जहां आरोपी का जेल वारंट जारी होने पर आरोपी विजय कुमार मांझी (22 साल) को घरघोड़ा पुलिस द्वारा जेल में दाखिल किया गया है।

घरघोड़ा थाना क्षेत्र में एक नाबालिग के द्वारा शिशु को जन्म देने का मामला सामने आया है। मामले की छानबीन के दौरान जानकारी मिली कि आरोपी विजय मांझी के द्वारा उक्त नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया गया है। जिसके बाद आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म एवं पॉस्को एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया और आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है। -दिव्यांग पटेल, पुलिस अधीक्षक, रायगढ़ जिला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed