फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raigarh News ›   team of Mineral Department caught 5 vehicles carrying out illegal transportation

Chhattisgarh: रायगढ़ में खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध रेत और चूना पत्थर परिवहन के 5 वाहन जब्त

Thu, 26 Jun 2025 10:47 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 26 Jun 2025 10:47 PM IST
सार

रायगढ़ जिले में खनिज विभाग ने अवैध रेत और चूना पत्थर परिवहन करते 5 वाहनों को पकड़ा, साथ ही दो अवैध रेत भण्डारण के मामलों में कार्रवाई की। कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी के निर्देश पर विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई जारी रहेगी।

विज्ञापन
team of Mineral Department caught 5 vehicles carrying out illegal transportation
अवैध परिवहन करते हुए लोगों को पकड़ा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में खनिज विभाग की टीम ने अवैध परिवहन करते हुए 5 वाहनों को पकड़ा है। साथ ही साथ रेत के अवैध भण्डारण के दो में कार्रवाई की है। मिली जानकारी के मुताबिक, रायगढ़ कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने जिले में खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण के खिलाफ लगातार कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया है।

विज्ञापन


कलेक्टर चतुर्वेदी के निर्देश पर खनिज विभाग द्वारा खनिजों के अवैध परिवहन करते हुए पांच वाहन एवं खनिज रेत के अवैध भण्डारण के दो मामलों में कार्रवाई करते हुए प्रकरण दर्ज किया गया है। अवैध परिवहन में संलिप्त वाहनों को सुरक्षार्थ हेतु कलेक्ट्रेट परिसर, रायगढ़ में रखा गया है।
विज्ञापन


उप संचालक खनिज राजेश मालवे ने बताया कि करन अम्बवानी वाहन क्रमांक सीजी 13 बी डी 7564, भुनेश्वर भगत वाहन महिन्द्रा सोल्ड, अनिल एक्का वाहन क्रमांक सीजी 14 एमडी 1958 के द्वारा ट्रैक्टर के माध्यम से रेत, सुभाश पटेल वाहन क्रमांक सीजी 13 बीसी 6437, मेसर्स अमन ट्रांसपोर्ट वाहन क्रमांक सीजी 13 एआर 3952 के द्वारा हाईवा में चूना पत्थर का अवैध परिवहन किया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपरोक्त सभी वाहनों पर खनन एवं खनिज (निकास और विनियमयन) अधिनियम 1957 की धारा 21 के अंतर्गत दण्डात्मक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। पूर्व में भी जिले के खनिज ठेकेदारों, खनिज परिवहन, उत्खनन, भण्डारणकर्ताओं को भी निर्देशित किया गया है कि बिना वैध दस्तावेज के खनिज उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण करना दण्डनीय अपराध है।


कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी के निर्देशन में जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर प्रभावी नियंत्रण हेतु खनिज अमलों द्वारा विशेष अभियान चलाकर आगे भी कार्यवाही जारी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed