फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raigarh News ›   Major accident in Mahanadi boat full of devotees capsized body of one recovered in Raigarh

CG: महानदी में श्रद्धालुओं से भरी नाव पलटी, सीएम साय ने जताया शोक; अब तक छह शव बरामद

Sat, 20 Apr 2024 09:10 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 20 Apr 2024 09:10 AM IST
सार

रायगढ़ जिले की सीमा से लगे ओडिसा के रेंगाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले शर्धा महानदी घाट में नाव पलटने की घटना में अब तक दो की मौत हो गई, वहीं अभी भी कई लोग लापता हैं। 

विज्ञापन
Major accident in Mahanadi boat full of devotees capsized body of one recovered in Raigarh
महानदीं में नाव पलटने से नौ लोग लापता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले की सीमा से लगे ओडिसा के रेंगाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले शर्धा महानदी घाट में शुक्रवार की दोपहर नाव पलटने की घटना में एक महिला की मौत हो गई थी, वहीं अभी भी आठ लोगों के लापता होने की जानकारी सामने आई। ताजा रिपोर्ट के मुताबित, हादसे में एक बच्चे का शव मिला है।

विज्ञापन

 

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार रायगढ़ जिले से लगे हुए ओडिसा के झारसुगुड़ा जिले के रेंगालि थाना अंतर्गत आने वाले शर्धा महानदी घाट में रायगढ़ जिले के कोतरलिया निवासी गंगाराम लोहर के यहां खरसिया से 50 लोग पहुंचे थे जहां से सभी एक साथ ओडिसा के पंचगांव में स्थित पथरसेनी मंदिर दर्शन करने गए हुए थे। 

विज्ञापन

 

इस दौरान नाव में घूमने के दौरान बीच नदी में नाव पलट जाने की घटना से अफरा-तफरी की स्थिति निर्मित हो गई। बताया जा रहा है कि इस दौरान नाव में 70 लोग सवार थे जिसमें अभी तक एक का शव बरामद हुआ है जबकि आठ लोग अभी भी लापता हैं। घटना की जानकारी मिलते ही ओडिसा पुलिस के अलावा रायगढ़ जिले की पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर गोताखोरों की मदद से लापता लोगों को ढूंढने के प्रयास में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि एक नाव में 70 लोग सवार होकर पथरसेनी मंदिर बकरा लेकर जा रहे थे, इस दौरान बीच नदी में नाव बीच से टूट जाने के दौरान यह हादसा हुआ है। बाकी लोगों की तलाश में रेस्क्यू टीम लगी हुई है। 

एक बच्चे का मिला शव
महानदी में हुए नाव दुर्घटना में लापता लोगों की तलाश के लिए शनिवार की सुबह छह बजे से फिर से रेस्क्यू और सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। गोताखोरों के साथ भुवनेश्वर से पहुंचे स्कूबा डाइवर्स की टीम खोजबीन में जुट गई। इस बीच सुबह 8.20 बजे के करीब एक बच्चे मास्टर पीकू राठिया उम्र सात वर्ष, निवासी अंजोरीपाली, ब्लॉक खरसिया का शव बरामद किया गया है।


 

मन्नत पूरी होने के बाद बकरा लेकर गए थे मंदिर 

ओडिसा के झारसुगडा जिले में स्थित पत्थर सैनी मंदिर में मन्नत पूरी होने के बाद एक ही नाव में सवार होकर बकरा लेकर 70 लोग गए हुए थे। इसमें से कोतरलिया से 14 लोग एवं खरसिया विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले अंजोरीपाली के 50 लोग नाव में सवार थे। मंदिर से वापसी के दौरान यह घटना घटित हुई।

कलेक्टर व एसपी घटनास्थल के लिए रवाना

रायगढ़ कलेक्टर कार्तिकेया गोयल, पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल एवं सीईओ जिला पंचायत जितेन्द्र यादव घटनास्थल के लिए रवाना हो गये हैं। घटनास्थल पर झारसुगुड़ा जिला प्रशासन व पुलिस के अधिकारी मौजूद हैं और राहत एवं बचाव कार्य जारी है। 

इस संबंध में अब तक प्राप्त जानकारी के अनुसार रायगढ़ जिले के खरसिया ब्लॉक के निवासी उड़ीसा के पथरसेनी में मंदिर दर्शन के लिए गये थे। महानदी तट से वे लकड़ी की नाव (डोंगा) में सवार होकर मंदिर तक पहुंचे और दर्शन के बाद वापस लौटते समय यह दुखद घटना घटित हुई। इसकी जानकारी मिलने पर झारसुगुड़ा जिला प्रशासन ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। रायगढ़ से भी टीम भेजी गई है। कलेक्टर कार्तिकेया गोयल एवं पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल भी मौके लिए रवाना हो गये है।

सीएम विष्णुदेव साय ने जताया शोक

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने ट्वीट कर शोक जताया है। सीएम साय ने लिखा, ओडिसा के झारसुगड़ा जिले के शरदा गांव के पास पत्थर सेनी मंदिर स्थित महानदी में नाव डूबने से एक व्यक्ति के निधन की दुःखद सूचना प्राप्त हो रही है। जबकि 45 लोगों का रेस्क्यू कर लिया गया है। छह अभी भी लापता हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। झारसुगड़ा प्रशासन और रायगढ़ जिला प्रशासन के बीच सामंजस्य स्थापित हो चुका है। रायगढ़ जिला प्रशासन को आवश्यक निर्देश दे दिए गए हैं। घटनास्थल पर बस की व्वस्था कर रेस्क्यू से बचाए गए लोगों को वापस खरसिया स्थित अंजोरपाली एवं अन्य गांवों में लाने की व्यवस्था कर दी गई है। मैं ईश्वर से दिवंगत के शोक संतप्त परिजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं।'
 

चार महिला व तीन बच्चे लापता

इस संबंध में रायगढ़ कलेक्टर कातिकेय गोयल ने शुक्रवार की रात मौके पर पहुंचकर बताया कि मौके पर झारसुगड़ा जिला प्रशासन का पूरा सहयोग मिल रहा है। यहां के कलेक्टर, एसपी व आईजी साहब सभी मुस्तैद हैं। ओडीआरएफ अभी भी गोताखोरी कर रहे हैं और भुवनेश्वर से भी एक टीम आने की खबर मिल रही है। इस हादसे में जो बचाये गए हैं, उनकी संख्या 48 से 49 के बीच है, जिनसे मिलकर आये हैं। उन्हें खाना खिलाने के बाद हम उन्हें वापस उनके गांव भेज देंगे। अभी एक महिला का शव बरामद हुआ है, जो कि लगभग 35 साल की है। सात अन्य लोग अभी भी लापता हैं। उसमें से चार महिलाएं एवं तीन बच्चे शामिल हैं।

अब तक छह शव बरामद
शनिवार की सुबह छह बजे से नाव दुर्घटना में लापता लोगों की तलाश के लिए महानदी में रेस्क्यू और सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। जिसके तहत गोताखोरों के साथ भुवनेश्वर से पहुंचे। स्कूबा डाइवर्स की टीम खोजबीन में जुटी। इस बीच सुबह सवा आठ बजे एक पीकू राठिया उम्र सात वर्ष, निवासी अंजोरीपाली का शव मिला और बाद में एक महिला राधिका राठिया 27 साल एवं राधिका के बेटे नवीन राठिया सात साल का भी शव मिला। वहीं एक और महिला तेरसबाई राठिया, लक्ष्मीन राठिया और बालक कुणाल राठिया का भी शव गोताखोरों की टीम ने ढूंढ निकाला है। कुल मिलाकर आज सुबह छह लोगों के शव निकाले जा चुके हैं।

चार महिला और तीन बच्चे लापता
रायगढ़ कलेक्टर कातिकेय गोयल ने शुक्रवार की रात मौके पर पहुंचकर बताया कि मौके पर झारसुगडा जिला प्रशासन का पूरा सहयोग मिल रहा है। यहां के कलेक्टर, एसपी व आईजी साहब सभी मुस्तैद हैं। ओडीआरएफ अभी भी गोताखोरी कर रहे हैं और भुवनेश्वर से भी एक टीम आने की खबर मिल रही है। इस हादसे में जो बचाये गए हैं। उनकी संख्या 48 से 49 के बीच है। जिनसे हम मिलकर आयें हैं। उन्हें खाना खिलाने के बाद हम उन्हें वापस उनके गांव भेज देंगे। एक महिला का शव बरामद हुआ है, जो कि लगभग 35 साल की है। सात अन्य लोग अभी भी लापता हैं। उसमें से चार महिलाएं एवं 3 बच्चे शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed