{"_id":"66e2d9ad1cd40a1b14011aa3","slug":"pti-accused-of-molesting-minor-girl-arrested-in-jagdalpur-2024-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"'बताया तो जिंदगी बर्बाद कर दूंगा': पीटीआई ने काम करने के लिए बालिका को घर बुलाकर की छेड़छाड़, धमकी देकर छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'बताया तो जिंदगी बर्बाद कर दूंगा': पीटीआई ने काम करने के लिए बालिका को घर बुलाकर की छेड़छाड़, धमकी देकर छोड़ा
Thu, 12 Sep 2024 05:38 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: श्याम जी.
Updated Thu, 12 Sep 2024 05:38 PM IST
सार
जगदलपुर में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ के मामले में फिजिकल ट्रेनिंग इंस्ट्रक्टर को गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने बालिका को काम के लिए अपने घर पर बुलाकर छेड़छाड़ की।
विज्ञापन
crime demo
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दंतेवाड़ा जिले के जावंगा एजुकेशन सिटी में प्रधानमंत्री ने आकर यहां के बच्चों से बात करने के साथ ही बच्चों के साथ कुछ पल व्यतीत किए थे। वहीं, जावंगा एजुकेशन सिटी में पीटीआई (फिजिकल ट्रेनिंग इंस्ट्रक्टर) पर नाबालिग से छेड़छाड़ किये जाने की बात सामने आई है। घटना का सूचना नाबालिग के अपने परिजनों को दी। इसके बाद परिजनों ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ सिटी कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने इस मामले में पीटीआई को गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
नाबालिग ने अपने परिजनों को बताया कि आरोपी पीटीआई टीचर ने अपने पद का फायदा उठाते हुए घर में काम करने के बहाने बुलाया। इसके बाद उसके साथ छेड़खानी करने लगा। छात्रा ने बताया कि पीटीआई की हरकत देख जब वह रोने लगी तो आरोपी पीटीआई ने उसे छोड़ दिया। उसने छात्रा को किसी से भी इस बात को नहीं बताने की बात कहते हुए भविष्य बर्बाद करने की धमकी दी।
विज्ञापन
टीचर की इस हरकत से छात्रा बुरी तरह से डर गई, जिसके बाद वह छुट्टी लेकर अपने घर चली गई। मंगलवार को परिजनों ने सिटी कोतवाली थाने में आरोपी टीचर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई, परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पीटीआई टीचर के खिलाफ एट्रोसिटी (अनुसूचित जाति/जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम) और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। बुधवार को आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार किया गया। एडिशनल एसपी आर के बर्मन ने बताया कि आरोपी के खिलाफ सख्त धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।
विज्ञापन