फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   prohibition on giving liquor to below 21 years in bars in chhattisgarh

Chhattisgarh : बार में बिना ID के नो एंट्री, 21 साल से कम के लोगों को शराब परोसी तो जाना होगा जेल

Fri, 04 Nov 2022 10:06 AM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Fri, 04 Nov 2022 10:06 AM IST
सार

एसएसपी पारुल माथुर ने बताया पिछले कुछ समय से सामने आया है कि कि नाबालिग शराब के नशे में मारपीट, गुंडगर्दी और आपराधिक वारदातें करते हैं। इसकी जांच में पता चला कि कुछ बार में नाबालिगों को एंट्री देकर शराब परोसी जाती है। 
 

विज्ञापन
prohibition on giving liquor to below 21 years in bars in chhattisgarh
बिलासपुर में चेकिंग के दौरान शराब के नशे में धुत मिली युवती। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ में बिलासपुर के बार में अब बिना आईडी के एंट्री नहीं मिलेगी। साथ ही 20 साल तक के युवक-युवतियों को शराब देने पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है। ऐसा करने पर बार संचालकों को जेल जाना पड़ सकता है। इसे लेकर बिलासपुर पुलिस की ओर से बार संचालकों को नोटिस जारी किया गया है। वहीं रात 12 बजे तक भी बार खुला होने पर मैनेजर और संचालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। साथ ही बार का लाइसेंस निरस्त करने के लिए कलेक्टर से अनुशंसा की जाएगी। 

विज्ञापन


10 बार संचालकों को जारी किया गया नोटिस
जिले के 18 बार संचालकों को SSP पारुल माथुर की ओर से नोटिस जारी किया गया है। इसका मकसद शहर में बढ़ती आपराधिक वारदातों को रोकना है। खास बात यह है कि इन आपराधिक वारदातों में सबसे ज्यादा नाबालिग ही सामने आ रहे हैं। एसएसपी पारुल माथुर ने बताया पिछले कुछ समय से सामने आया है कि कि नाबालिग शराब के नशे में मारपीट, गुंडगर्दी और आपराधिक वारदातें करते हैं। इसकी जांच में पता चला कि कुछ बार में नाबालिगों को एंट्री देकर शराब परोसी जाती है। 
विज्ञापन




दोपहर 12 से रात 12 बजे तक ही खुल सकेंगे बार
एसएसपी माथुर ने कहा कि, छत्तीसगढ़ आबकारी एक्ट में स्पष्ट प्रावधान है कि नाबालिगों को शराब नहीं बेचनी है। साथ ही बार खुलने और बंद होने के भी नियम है कि वो दोपहर 12 से रात 12 बजे तक ही खुल सकते हैं। उन्होंने कहा कि नाबालिगों को नशे और अपराध से दूर रखने के लिए बार संचालकों को ऐसे निर्देश जारी किए गए हैं। अब बार में आईडी देखकर ही संचालक और मैनेजर लड़के-लड़कियों को एंट्री दे सकेंगे। इसका पालन नहीं करने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नशे में पुलिस बैरिकेड तोड़कर भाग रहे थे
तोरवा क्षेत्र में बुधवार रात पुलिस टीम नाकाबंदी कर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान गुरुनानक चौक पर एसएसपी पारुल माथुर भी चेकिंग का जायजा लेने पहुंची थी। तभी गांधी चौक की ओर से तेज रफ्तार में आ रही कार को देख पुलिस ने रोकने का प्रयास किया। इस पर भी कार नहीं रुकी और बैरिकेड तोड़कर आगे निकल गई। इस पर पुलिस ने पीछा कर कार चालक को पकड़ लिया। उसमें मंगला के भाटिया रेसीडेंसी निवासी शुभम अग्रवाल और युवती तरुणा बैठे थे। दोनों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed