{"_id":"6171d82c39592960ac1574a0","slug":"principal-asks-student-to-cut-the-braid-in-school-chhattisgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh News: प्रिंसिपल ने छात्र से चोटी काटने को कहा, जवाब मिला- नहीं काटूंगा, यह हमारे हिंदू धर्म का प्रतीक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh News: प्रिंसिपल ने छात्र से चोटी काटने को कहा, जवाब मिला- नहीं काटूंगा, यह हमारे हिंदू धर्म का प्रतीक
Fri, 22 Oct 2021 02:49 AM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छत्तीसगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छत्तीसगढ़
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 22 Oct 2021 02:49 AM IST
सार
छात्र के परिवार वाले और भाजयुमो के कार्यकर्ता स्कूल पहुंच गए। वहां उन्होंने जमकर हंगामा किया। भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने प्रिंसिपल के चेंबर में भगवा झंडा लगा दिया।
विज्ञापन
प्रिंसिपल ने छात्र से चोटी काटने को कहा
- फोटो : YouTube grab
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में एक स्कूल के प्रिंसिपल ने छात्र से चोटी काटने को कह दिया। लेकिन छात्र ने अपनी चोटी को नहीं काटा। उसने प्रिंसिपल से कहा कि यह हमारे हिंदू धर्म का प्रतीक है। इसको लेकर विवाद हो गया, इसके बाद भाजयुमो के कार्यकर्ता स्कूल पहुंच गए और उन्होंने स्कूल में भगवा झंडा लगा दिया।
विज्ञापन
चोटी न काटने के छात्र के जवाब से प्रिंसिपल को काफी बुरा लगा, बौखलाकर उसने छात्र को स्कूल से बाहर निकाल दिया। फिर छात्र ने सारी बात अपने घरवालों को बताई। इसके बाद परिवार वाले और भाजयुमो कार्यकर्ता स्कूल पहुंच गए। वहां उन्होंने जमकर हंगामा किया। भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने प्रिंसिपल के चेंबर में भगवा झंडा लगा दिया।
विज्ञापन
दो दिनों से स्कूल में घुसने नहीं दिया
छात्र का नाम अंश तिवारी है और वह भानुप्रतापपुर के सेंट जोसफ स्कूल में पढ़ता है। अंश ने प्रिंसिपल जोमोन पीटी पर आरोप लगाया कि उसे पिछले दो दिनों से स्कूल में घुसने नहीं दिया जा रहा है। इस पर घरवालों ने प्रिंसिपल से भी बात की लेकिन उन्होंने कहा कि पहले चोटी कटवाकर आइए, फिर स्कूल में प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन
इसके बाद मामला बढ़ गया, अंश के परिजनों के साथ बड़ी संख्या में भाजयुमो कार्यकर्ता भी स्कूल पहुंच गए और जय श्री राम के नारे भी लगाने लगे। भाजयुमो जिला अध्यक्ष राजा पांडे ने कहा इस स्कूल के बारे में पहले भी इस तरह की जानकारी मिली थी।
आगे उन्होंने कहा कि यहां हिन्दू देवी-देवताओं के ऊपर टिप्पणी की जाती है। बच्चों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई जा रही है। हिंदू बच्चों की भावनाओं से लगातार खिलवाड़ किया जा रहा है। ऐसा आगे नहीं चलने दिया जा सकता है।
पत्रकारों के सवालों पर चेंबर छोड़ भागे प्रिंसिपल
इस मामले को लेकर जब पत्रकारों ने स्कूल के प्रिंसिपल से बात करनी चाही तो वे चेंबर छोड़कर चले गए। गाड़ी में बैठने तक पत्रकारों ने उनसे लगातार सवाल किया कि आखिर मुद्दा क्या है? पत्रकारों के सवालों से बचते हुए प्रिंसिपल गाड़ी में बैठे और स्कूल से निकल गए।