Balrampur Ramanujganj: राष्ट्रीय राजमार्ग में गड्ढे बने तालाब, आना-जाना हुआ मुश्किल, भरा पानी
बलरामपुर रामानुजगंज राष्ट्रीय राजमार्ग 343 की स्थिति दिन प्रतिदिन अत्यंत दैनीय होते जा रही है। रामानुजगंज से बलरामपुर होते अंबिकापुर की 110 किलोमीटर दूरी तय करना लोगों के लिए मुश्किल हो रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बलरामपुर रामानुजगंज राष्ट्रीय राजमार्ग 343 की स्थिति दिन प्रतिदिन अत्यंत दैनीय होते जा रही है। रामानुजगंज से बलरामपुर होते अंबिकापुर की 110 किलोमीटर दूरी तय करना लोगों के लिए मुश्किल जा रहा है। कहीं-कहीं तो सड़क में स्थिति इतनी खस्ता हो गई है कि चार चक्का वाहन तो मुश्किल से पार हो ही रहा है वहीं दो चक्का वाहन को भी पार करना मुश्किल हो रहा है। आने वाले बरसात के समय में सड़क की स्थिति और जर्जर हो जाएगी, तातापानी मुख्य बाजार के जर्जर सड़क में बरसात के बाद मानो सड़क पर तालाब बन गया हो। राष्ट्रीय राजमार्ग के बड़े गड्डो को भरवाने में राष्ट्रीय राज्य मार्ग के अधिकारी रुचि नहीं ले रहे हैं जिस कारण स्थिति ऐसी हो रही है।
गौरतलब है कि राष्ट्रीय राजमार्ग 343 में रामानुजगंज से बलरामपुर एवं बलरामपुर से राजपुर के बीच कई गड्ढे हो गए हैं। गड्ढे धीरे-धीरे बड़े स्वरूप लेते जा रहे हैं वही जब पानी गिर जाता है तो गड्डो में पानी भरा जा रहा है जिससे इस मार्ग पर नियमित चलने वाले को पता नहीं रहता है कि गड्डो में कितना पानी भरा है और वे दुर्घटना के शिकार हो जा रहे हैं गड्डो के कारण करीब करीब प्रतिदिन दुर्घटनाएं हो रही है।
कई गड्ढे ऐसे खतरनाक हो गए हैं कि जिन्हें तत्काल भरवाय जाना अत्यंत आवश्यक है परंतु उसके बाद भी वह कई सप्ताह से इस प्रकार पड़े हुए हैं एवं राष्ट्रीय राज्य मार्ग के अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। बीच-बीच में राष्ट्रीय राज्य मार्ग के अधिकारियों के द्वारा गड्डो को भरवाया जाता है परंतु वह सिर्फ खानापूर्ति तक सीमित होता है गड्डो भरवाने के महज कुछ दिनों के बाद सड़क पूर्व स्थिति में आ जाती है जिससे सड़क में गड्ढे भरे जाना या नहीं भराया जाना दोनों बराबर हो जाता है।
बलरामपुर से राजपुर के बीच सड़क के अत्यंत जर्जर होने के कारण बहुत से लोग अपने चार चक्का वाहन से प्रतापपुर होकर अंबिकापुर जा रहे हैं प्रतापपुर होकर जाने में अंबिकापुर की दूरी ज्यादा पड़ती है परंतु इसके बाद भी जर्जर सड़क से बचने के लिए लोग प्रतापपुर होकर जा रहे हैं।
तातापानी मुख्य बाजार में तालाब जैसी स्थिति
राष्ट्रीय राजमार्ग 343 में तातापानी मुख्य बाजार में तालाब जैसी स्थिति निर्मित हो गई है बरसात के बाद तो यहां से दो चक्का वाहन को भी आना जाना मुश्किल हो जा रहा है अगल-बगल के दुकानदार काफी परेशान हो जा रहे हैं यहां तत्काल गड्ढा भरा जाना अत्यंत आवश्यक।