फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Poor patients will ge benefit of free CT scan and MRI tests in OPD, Health Minister gave instructions in cg

CG News: ओपीडी में गरीब मरीजों को मिलेगा मुफ्त सीटी स्कैन और एमआरआई जांच का लाभ,स्वास्थ्य मंत्री ने दी निर्देश

Tue, 28 Oct 2025 05:18 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Tue, 28 Oct 2025 05:18 PM IST
सार

अब डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मृति चिकित्सालय, रायपुर में ओपीडी के गरीब मरीजों को मुफ्त सीटी स्कैन और एमआरआई जांच सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। मंत्री ने इस विषय पर स्वयं संज्ञान लेते हुए यह फैसला लिया है।

विज्ञापन
Poor patients will ge benefit of free CT scan and MRI tests in OPD, Health Minister gave instructions in cg
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के निर्देश पर अब डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मृति चिकित्सालय, रायपुर में ओपीडी के गरीब मरीजों को मुफ्त सीटी स्कैन और एमआरआई जांच सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। मंत्री ने इस विषय पर स्वयं संज्ञान लेते हुए यह फैसला लिया है।
विज्ञापन


मंत्री ने निर्देश दिए हैं कि अस्पतालों में आने वाले बीपीएल राशनकार्डधारी ओपीडी मरीजों को सीटी स्कैन और एमआरआई जांच निःशुल्क की जाएगी। वहीं अन्य मरीजों को शासन द्वारा निर्धारित न्यूनतम दरों पर जांच सुविधा उपलब्ध होगी। यह व्यवस्था आगामी सामान्य परिषद की बैठक तक प्रभावी रहेगी।
विज्ञापन


अंबेडकर अस्पताल के अधीक्षक डॉ. संतोष सोनकर ने बताया कि यह निर्णय ओपीडी स्तर पर जांच सुविधाओं को अधिक सुलभ और किफायती बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि इन आदेशों का पालन सुनिश्चित किया जाएगा ताकि किसी भी मरीज को जांच में कोई असुविधा न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


विदित हो कि अंबेडकर अस्पताल के रेडियोडायग्नोसिस विभाग में अत्याधुनिक सीटी स्कैन और एमआरआई मशीनें स्थापित हैं। प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीज यहां जांच के लिए आते हैं, लेकिन हाल के दिनों में आयुष्मान योजना पोर्टल के माध्यम से ओपीडी जांच की ब्लॉकिंग सुविधा में दिक्कत आ रही थी। इस समस्या को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने लोकहित में निर्णय लेते हुए गरीब मरीजों के लिए जांच निःशुल्क करने के निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed