फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Politics on potholes in Chhattisgarh: Congress said Bhupesh government is building roads

छत्तीसगढ़ में गड्ढों पर सियासत: कांग्रेस बोली- भूपेश सरकार सड़क बना रही और रमन राज के गड्ढों को भी पाट रही

Sat, 05 Aug 2023 11:43 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Sat, 05 Aug 2023 11:43 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ में सड़क और गड्ढों पर सियासत गरमाई हुई है। बीजेपी ने जहां आज पोल खोल अभियान की शुरुआत कर कांग्रेस को घेरा, तो वहीं कांग्रेस ने भी पलटवार करते हुए तीखी प्रतिक्रिया दी है।

विज्ञापन
Politics on potholes in Chhattisgarh: Congress said Bhupesh government is building roads
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ में सड़क और गड्ढों पर सियासत गरमाई हुई है। बीजेपी ने जहां आज पोल खोल अभियान की शुरुआत कर कांग्रेस को घेरा, तो वहीं कांग्रेस ने भी पलटवार करते हुए तीखी प्रतिक्रिया दी है। भाजपा के आरोपों पर प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार नई सड़क बना रही है। रमन सरकार के दौरान जो सड़क घोटाला हुआ था। उस घोटाला के कारण जो सड़कों में गड्ढे हो गए थे, उन  गड्ढों को भी पाटने का काम कर रही है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि रमन सरकार के दौरान मात्र 218 किलोमीटर सड़क प्रतिवर्ष बनता था। भूपेश सरकार में प्रति वर्ष 330 किलोमीटर सड़क बन रही है। मुख्यमंत्री सुगम सड़क योजना धरसा योजना सहित अनेक योजनाओं के माध्यम से आम जनता को सड़क की सुविधा प्रदान की जा रही है। गुणवत्तापूर्ण सड़क का निर्माण किया जा रहा है।
विज्ञापन


'रमन सरकार में 2 लाख 93 हजार 745 सड़क दुर्घटनाएं हुईं'
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि 15 साल के रमन सरकार ने सड़कों को गुणवत्ताहीन बनाया बेतरतीब बनाया। ब्लैक स्पॉट को सुधारा नहीं जिसके चलते रमन सरकार के दौरान 293745 सड़क दुर्घटना हुई, जिसमें 48 हजार 461 लोगों की मौत हुई थी। यही स्थिति मोदी सरकार बनने के बाद नेशनल हाईवे में भी है। मोदी सरकार बनने के बाद नेशनल हाईवे का सही तरीका से मेंटेनेंस नहीं होने के कारण सड़क दुर्घटनाओं में 40 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। सड़क दुर्घटना में मरने वालों की संख्या बढ़ी है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार में ब्लैक स्पॉट को सुधारा गया है। सड़कों की गुणवत्ता सुधारी गई है और सड़कें मजबूत बनी हैं। इसके कारण सड़क दुर्घटनाओं में भी कमी आई है। रमन सरकार के दौरान जहां प्रतिवर्ष 19000 से अधिक सड़क के दुर्घटनाएं होती थी, उसमें भारी कमी आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


'463 करोड़ रुपए का एक्सप्रेस -वे उद्घाटन के पहले धंसका'
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता ठाकुर ने आरोप लगाते हुए कहा कि रमन सरकार के दौरान 81600 करोड रुपए की 27200 किलोमीटर सड़क चोरी हो गई थी, इन सड़कों के नाम से रमन सरकार में पैसा निकाल लिया गया था, लेकिन सड़क नहीं बनाई गई। 463 करोड़ रुपए का एक्सप्रेस वे उद्घाटन के पहले धंसक गया। ओवरब्रिजक्षति ग्रस्त हो गये, जिसे कांग्रेस की सरकार ने तुड़वाकर मजबूत कराया। रमन सरकार के दौरान 1 जिले में बनी सड़क की तस्वीर को दूसरे जिले की सड़क बताकर घोटाला किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed