फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Police arrested uncle accused of killing nephew in Raigarh

Raigarh: जमीन विवाद के चलते धारदार हथियार से भतीजे की कर दी हत्या, आरोपी बुजुर्ग चाचा गिरफ्तार

Sat, 15 Feb 2025 09:26 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: श्याम जी. Updated Sat, 15 Feb 2025 09:26 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में जमीन विवाद के चलते धारदार हथियार से अपने ही भतीजे की हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 
 

विज्ञापन
Police arrested uncle accused of killing nephew in Raigarh
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लैलूंगा थाना क्षेत्र में जमीन विवाद के चलते धारदार हथियार से अपने ही भतीजे की हत्या करने वाले बुजुर्ग ग्रामीण को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, लैलूंगा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम सोनाजोरी निवासी ईश्वर खलखो (32) के सिर पर उसके पिता के बड़े भाई रामसाय खलखो (60) ने बसूला से प्राणघातक हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। परिजनों ने घायल को लैलूंगा अस्पताल में भर्ती कराया था। उपचार के दौरान आज ईश्वर की अस्पताल में मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


जमीन विवाद बनी वजह
लैलूंगा पुलिस को सोनाजोरी गांव में मारपीट की सूचना मिली थी। इस सूचना के आधार पर गांव पहुंची पुलिस को ईश्वर खलखों की पत्नी तारा खलखो ने बताया कि ईश्वर खलखो और उसके बडे पिता रामसाय खलखो का समलाती भूमि सोनाजोरी स्थित है। दोनों का हिस्सा बंटवारा हो चुका है। ईश्वर खलखो और बड़े पिता रामसाय खलखो का जमीन हिस्सा बंटवारा को लेकर हमेशा विवाद होता रहता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


धारदार बसूला से सिर में मारा
तारा खलखो ने बताया कि बडे पिता रामसाय खलखो हमारे कोलाबाड़ी में लगे कर्रा बांस पौधा मेरे हिस्से का है। जमीन बंटवारा नहीं दूंगा कहकर लोहे का धारदार बसूला को लेकर आया और गाली-गलौज करते हुए ईश्वर खलखो के सिर पर मारा, जिससे सिर में चोट लगने से काफी खून निकला और ईश्वर बेहोश हो गया था। इसके बाद घायल ईश्वर खलखो को इलाज के लिए लैलूंगा ले जाकर भर्ती कराया गया था। 

हत्या के अपराध में आरोपी गिरफ्तार
धारदार बसूला से गंभीर रूप से घायल ईश्वर खलखो की मौत हो जाने के बाद लैलूंगा पुलिस आरोपी रामसाय खलखो को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 103(1) बीएनएस जोड़ते हुए गिरफ्तार कर रिमांड पर जेल भेजा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed