{"_id":"6645f1a2d9227246b50e11bd","slug":"police-arrested-two-youths-who-stole-bike-in-jagdalpur-2024-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG: शराब पीने के लिए नहीं थे रुपये तो चोरी की बाइक, शिकायत के बाद दोनों युवक पकड़े गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG: शराब पीने के लिए नहीं थे रुपये तो चोरी की बाइक, शिकायत के बाद दोनों युवक पकड़े गए
Thu, 16 May 2024 05:15 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: श्याम जी.
Updated Thu, 16 May 2024 05:15 PM IST
सार
जगदलपुर जिले में शराब के लिए रुपये न होने पर दो युवकों एक बाइक चोरी कर ली। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही उनके कब्जे से बाइक बरामद की है।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में रहने वाले दो युवक शराब पीने के आदि थे। शराब पीने के लिए पैसे नहीं होने पर खपरा भट्टी के पास खड़ी मोटरसाइकिल चोरी कर ली। पीड़ित ने थाने पहुंचकर मामले की शिकायत की। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने 24 घंटे के अंदर आरोपी को गिरफ्तार कर उससे कब्जे से बाइक बरामद की है।
विज्ञापन
शिकायकर्ता सौरभ जैन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि जितेंद्र सिंह नाम साईनाथ कमर्शियल खपरा भट्टी कपड़ा गोदाम की रखवाली करता है। रोज की तरह जितेंद्र ने अपनी बाइक गोदाम के बाहर खड़ी की थी। सुबह उठकर देखा तो उसकी बाइक वहां से गायब थी। इसके बाद पता चला कि उसकी बाइक चोरी की गई है।
विज्ञापन
तहरीर के बाद पुलिस ने दो संदेही बुधराम भतरा और डिगेश्वर उर्फ सोनू देवदास का पता तलाश किया और उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। पूछताछ करने पर पता चला कि वे दोनों शराब पीने के आदी हैं। रुपये नहीं होने के कारण रात में दोनों चोरी करने के लिये निकले थे, तभी साईनाथ कमर्शियल खपरा भट्टी के सामने एक सफेद रंग के बाइक खड़ी थी। उसे चुरा लिया और बाइक सोनू के घर में खड़ी कर दी। मामले में शिकायत के बाद पुलिस ने बाइक बरामद की है।
विज्ञापन