फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Police arrested two Naxalite suppliers of PLGA battalion in Sukma

CG: पुलिस ने पीएलजीए बटालियन के दो नक्सली सप्लायरों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद

Thu, 26 Sep 2024 01:43 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, सुकमा (छत्तीसगढ़)
अमर उजाला नेटवर्क, सुकमा (छत्तीसगढ़) Published by: श्याम जी. Updated Thu, 26 Sep 2024 01:43 PM IST
सार

सुकमा जिले में पुलिस ने नक्सलियों के बटालियन नंबर-1 को विस्फोटक समान उपलब्ध कराने वाले दो सप्लायर्स को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके कब्जे से भारी मात्रा में सामग्री बरामद की है।
 

विज्ञापन
Police arrested two Naxalite suppliers of PLGA battalion in Sukma
दो नक्सली सप्लायर गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सुकमा जिले में नक्सलियों के बटालियन नंबर-1 को विस्फोटक समान उपलब्ध कराने वाले दो सप्लायर्स को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसी तारतम्य में नक्सलियों के पीएलजीए बटालियन के शहरी सप्लाई नेटवर्क की ह्यूमन इंट एवं टेक्निकल इंट मिलने पर 25 सितंबर को थाना सुकमा से जिला बल की पार्टी देवी चौंक पटनमपारा सुकमा की ओर रवाना हुए थे। यहां अभियान के दौरान सूचना मिलने पर मकान की घेराबंदी कर दो संदिग्धों को हिरासत मे लिया।

विज्ञापन


पूछताछ करने पर अपना नाम मंतोष मंडल (28) निवासी बंगालीपारा चिन्तलनार थाना चिन्तलनार हाल देवी चौक पटनमपारा सुकम औ एस नार्गाजुन (30) निवासी ग्राम मेंडामेटा राजमहेन्द्री जिला तुर्प गोदावरी आन्ध्रप्रदेश हाल मुकाम मिनी स्टेडियम के पीछे पटनमपारा सुकमा का होना बताया। दोनों आरोपियों से पूछताछ करने पर उनके कब्जे से अलग-अलग दो किग्रा यूरिया पाउडर, दो डिब्बा विस्फोट करने वाला पोटेशियम नाईट्रेट, तीन डिब्बा विस्फोट करने वाला एल्यूमीनियम पाउडर, पैक करने वाला रेपर झिल्ली दो पैकेट, एक टिफिन बम, दो तार युक्त डेटोनेटर, तीन नक्सल साहित्य, एक प्रिटिंग मेक टेक, एक लैपटॉप और मोबाइल बरामद किए।
विज्ञापन


विस्फोटक सामाग्री रखे जाने के संबंध में पूछताछ करने पर दोनों व्यक्तियों द्वारा वर्ष 2020 से पीएलजीए बटालियन नक्सलियों के लिए खाद्य सामाग्री, गन पाउडर, केमिकल, डेटोनेटर, वाकी-टाकी, विस्फोटक सामाग्री इत्यादि सप्लाई करना एवं सामाग्रियों को नक्सलियों को देने के लिए रखने की बात बताई। थाना सुकमा में धारा 04, 05 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम दर्ज कर आगे की कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed