{"_id":"65c0a01b890f8d3e64013a9a","slug":"police-arrested-two-naxalite-commanders-during-searching-in-kanker-2024-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Naxalites In Chhattisgarh: दो ईनामी नक्सली कमांडर गिरफ्तार, किए अहम खुलासे; नक्सल ऑपरेशन में पुलिस करेंगे मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Naxalites In Chhattisgarh: दो ईनामी नक्सली कमांडर गिरफ्तार, किए अहम खुलासे; नक्सल ऑपरेशन में पुलिस करेंगे मदद
Mon, 05 Feb 2024 02:15 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर
अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर
Published by: श्याम जी.
Updated Mon, 05 Feb 2024 02:15 PM IST
सार
कांकेर में पुलिस ने सर्चिंग के दौरान दो नक्सली कमांडरों को गिरफ्तार किया है। इनके ऊपर पांच-पांच लाख के ईनाम की घोषणा थी।
विज्ञापन
नक्सली गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कांकेर जिले के पुलिस ने पांच-पांच लाख के दो ईनामी नक्सली कमांडर विनोद अवलम और डिप्टी कमांडर आसू कोरसा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार नक्सलियों के पास से 12 बोर की बंदूक, पिस्टल समेत राउंड भी बरामद किया है। गिरफ्तार किए गए नक्सली कमांडर सैनिक और आर्मी जवान की हत्या में शामिल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
एसपी दिव्यांग पटेल ने बताया कि नक्सल कमांडर विनोद अवलम और डिप्टी कमांडर आसू कोरसा के मुजालगोंदी गांव में मौजूद होने की सूचना पुलिस की मिली थी। इसके बाद डीआरजी और बीएसएफ की संयुक्त पार्टी गस्त पर रवाना की गई थी। जवानों ने इलाके की घेराबंदी कर दोनों को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार नक्सलियों ने कई अहम खुलासे किए हैं, जो कि नक्सल ऑपरेशन में पुलिस के लिए काफी अहम हो सकते हैं।
विज्ञापन
गिरफ्तार नक्सली गुमझीर गांव के मुर्गा बाजार में नगर सैनिक की हत्या और उसेली में छुट्टी में आए आर्मी जवान की हत्या में शामिल रहे हैं। दोनों ही करीब 13 साल से नक्सल संगठन में जुड़े हुए थे और कई अहम जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं।