{"_id":"65b388401e98e92a28061e5a","slug":"police-arrested-two-accused-who-giving-fake-appointment-letters-for-police-constable-recruitment-2024-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस आरक्षक भर्ती: फर्जी नियुक्ति पत्र देकर बेरोजगारों से की लाखों की ठगी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस आरक्षक भर्ती: फर्जी नियुक्ति पत्र देकर बेरोजगारों से की लाखों की ठगी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा
Fri, 26 Jan 2024 04:46 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव
अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव
Published by: श्याम जी.
Updated Fri, 26 Jan 2024 04:46 PM IST
सार
राजनांदगांव जिले में पुलिस आरक्षक भर्ती की फर्जी नियुक्ति पत्र देने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने आठ से 10 लोगों से आरक्षक भर्ती में नौकरी लगवाने के नाम पर रुपये लिए।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुलिस आरक्षक भर्ती की फर्जी नियुक्ति पत्र देने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने बेरोजगार लड़कों को पुलिस आरक्षक भर्ती में नौकरी लगवाने का झांसा देकर पांच लाख 25 हजार रुपये की धोखाधड़ी की। आरोपी फर्जी नियुक्ति पत्र देते थे। आरोपियों ने आठ से 10 लोगों से आरक्षक भर्ती में नौकरी लगवाने के नाम पर रुपये लिए।
गातापार थाना क्षेत्र के नवागांव कंवर गांव निवासी पीड़ितों ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 2017-18 में निकले पुलिस भर्ती में तीन आरोपियों ने मिलकर धोखाधड़ी की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पीयूष वडेरा निवासी राजनांदगांव और आरोपी अमित सिंह निवासी दुर्ग को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लेटर पेड, फर्जी सील और वर्दी कपड़ा बरामद किया है।
आरोपियों ने शातिर तरीके से बेरोजगार युवकों को पुलिस आरक्षक भर्ती में नौकरी लगने के नाम पर फर्जी नियुक्ति प्रमाण पत्र देकर धोखाधड़ी की घटना को अंजाम दिया। नौकरी लगवाने का झांसा देकर अलग-अलग तारीखों में प्रार्थियों से पांच लाख 25 हजार रुपये की ठगी की गई। मामले में शामिल एक आरोपी पहले से ही जेल में बंद है। दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।