फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Police arrested three accused including two interstates for smuggling opium in Raipur

Raipur Crime: रायपुर में अफीम तस्करी करते दो अंतर्राज्यीय समेत तीन आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sun, 01 Dec 2024 07:28 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sun, 01 Dec 2024 07:28 PM IST
सार

रायपुर पुलिस ने अफीम तस्करी करते दो अंतर्राज्यीय समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। डीडी नगर थाना क्षेत्रांतर्गत जगुआर शो-रूम पास चारपहिया वाहन में प्रतिबंधित मादक पदार्थ अफीम तस्करी करते आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ा गया।

विज्ञापन
Police arrested three accused including two interstates for smuggling opium in Raipur
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रायपुर पुलिस ने अफीम तस्करी करते दो अंतर्राज्यीय समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। डीडी नगर थाना क्षेत्रांतर्गत जगुआर शो-रूम पास चारपहिया वाहन में प्रतिबंधित मादक पदार्थ अफीम तस्करी करते आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ा गया। आरोपियों के कब्जे से 545 ग्राम अफीम जब्त किया गया है। साथ ही आरोपियों के कब्जे से नगदी रकम 20 हजार रुपये, घटना से संबंधित चार मोबाइल फोन और एक कार भी जब्त किया गया है। इसकी कुल कीमत साढ़े आठ लाख रुपये आंकी गई है।
विज्ञापन


डीडी नगर थाना पुलिस को सूचना मिली कि चारपहिया वाहन में सवार कुछ व्यक्ति अपने पास अफीम रखें है। वे रायपुर से सरोना की ओर जा रहे हैं। इस पर थाना पुलिस की टीम ने आरोपियों को पकड़ने के लिए एक शो-रूम पास रोड में नाकेबंदी पाईंट लगाया गया। इस दौरान पुलिस टीम ने वाहन को आता देख वाहन को रोकवाया गया। वाहन में तीन व्यक्ति सवार थे, जिनसे पूछताछ करने पर व्यक्तियों ने अपना नाम अमरीक सिंह, किशोर दमामी और राधेश्याम चौहान होना बताया। मौके पर पुलिस ने उनके चारपहिया वाहन की तलाशी ली। इस पर उन्हें वाहन में प्रतिबंधित मादक पदार्थ अफीम मिला। 
विज्ञापन


जिस पर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से प्रतिबंधित मादक पदार्थ अफीम 545 ग्राम, नगदी रकम 20 हजार रुपये, घटना से संबंधित चार नग मोबाइल फोन और एक कार जब्त किया गया है। इसकी कीमत साढ़े आठ लाख रुपये आंकी गई है। आरोपियों के खिलाफ डीडी नगर थाना में नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्रवाई की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed