{"_id":"660e82dd75fd1f518e0ae344","slug":"police-arrested-congress-leader-suprakash-mallik-2024-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG: कांग्रेस नेता सुप्रकाश मल्लिक को पुलिस ने किया गिरफ्तार, युवती ने लगाया दुष्कर्म का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG: कांग्रेस नेता सुप्रकाश मल्लिक को पुलिस ने किया गिरफ्तार, युवती ने लगाया दुष्कर्म का आरोप
Thu, 04 Apr 2024 04:08 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर
अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर
Published by: श्याम जी.
Updated Thu, 04 Apr 2024 04:08 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ के पूर्व युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव सुप्रकाश मल्लिक पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोप है कि सुप्रकाश मल्लिक ने युवती के साथ दुष्कर्म किया है।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अंतागढ़ विधानसभा में कांग्रेस की मुश्किलें लगातार बढ़ रही हैं। छत्तीसगढ़ के पूर्व युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव सुप्रकाश मल्लिक उर्फ मिठू को दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोप है कि सुप्रकाश मल्लिक पिछले छह वर्षों से पीड़िता के साथ दुषकर्म कर रहे थे। पीड़िता की शिकायत पर बांदे पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
एडिशनल एसपी प्रशांत शुक्ला ने बताया कि थाना बांदे में एक पीड़िता ने मामला दर्ज कराया था। पुलिस को दी तहरीर में पीड़िता ने बताया था कि एक व्यक्ति पिछले छह वर्षों से उसके साथ दुष्कर्म कर रहा है। परिजनों व पुलिस से शिकायत करने पर धमकी भी दी थी। हालांकि इसके बाद भी पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ शिकायत की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी सुप्रकाश मल्लिक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
गौरतलब है कि हाल ही में पखांजुर में हुए चर्चित असीम राय हत्याकांड में 11 कांग्रेस के नेताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पूरे मामले में 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस अधिकारियों ने बताया था कि राज्य में सत्ता परिवर्तन के बाद नगर पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था, जिसके लिए अध्यक्ष भाजपा नेता को जिम्मेदार मान रहा था। कुर्सी के लिए लड़ाई ही इस हत्या की वजह बनी।
विज्ञापन