{"_id":"67910c39dba17b1ad70e551c","slug":"police-arrested-accused-who-misdeed-minor-girl-in-janjgir-champa-2025-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"'मैं तुमसे शादी करूंगा': युवक ने वादा कर बनाए शारीरिक संबंध, फिर हर रोज देने लगा दर्द; पीड़िता ने बताई आपबीती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'मैं तुमसे शादी करूंगा': युवक ने वादा कर बनाए शारीरिक संबंध, फिर हर रोज देने लगा दर्द; पीड़िता ने बताई आपबीती
Wed, 22 Jan 2025 08:48 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा
Published by: श्याम जी.
Updated Wed, 22 Jan 2025 08:48 PM IST
सार
जांजगीर चांपा जिले में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने ब्लैकमेल करते हुए उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शिवरीनारायण थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मामले में आरोपी सत्य ओमप्रकाश कश्यप को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने नाबालिग लड़की का अश्लील वीडियो और फोटो अपने फोन में सेव करके रखी थी, जिसे वायरल करने की धमकी देकर उसने कई बार दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
पीड़िता ने बताया कि शिवरीनारायण का रहने वाला सत्य ओमप्रकाश कश्यप (31) ने कहा कि वह मुझसे प्यार करता है। मुझसे ही शादी करेगा। इसके बाद शारीरिक संबंध बनाए। वहीं, अपने मोबाइल में अश्लील वीडियो और फोटो को बनकर रखा ली। इसके बाद सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा।
विज्ञापन
पीड़िता की तहरीर के आधार पर शिवरीनारायण थाने में 376(2)n,506 और 4,6 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया। आरोपी की तलाश पुलिस कर रही थी, तभी आरोपी को शिवरीनारायण में घूमने निकला। पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पुलिस हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ करने पर उसने अपना जुर्म स्वीकार किया किया। आरोपी सत्य ओमप्रकाश कश्यप को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन