{"_id":"66bc7388d6ba37cadc09cb14","slug":"police-arrested-a-person-manufacturing-illegal-weapons-equipment-also-recovered-from-spot-in-kondagaon-2024-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kondagaon: पुलिस ने अवैध हथियारों का निर्माण करते शख्स को किया गिरफ्तार, मौके से उपकरण भी बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kondagaon: पुलिस ने अवैध हथियारों का निर्माण करते शख्स को किया गिरफ्तार, मौके से उपकरण भी बरामद
Wed, 14 Aug 2024 02:41 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, कोंडागांव
अमर उजाला नेटवर्क, कोंडागांव
Published by: Digvijay Singh
Updated Wed, 14 Aug 2024 02:41 PM IST
सार
कोंडागांव में फरसगांव पुलिस ने एक मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए ग्राम छोटेठेमली में अवैध हथियार निर्माण करते एक व्यक्ति को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
अवैध हथियारों का निर्माण करते शख्स गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कोंडागांव में फरसगांव पुलिस ने एक मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए ग्राम छोटेठेमली में अवैध हथियार निर्माण करते एक व्यक्ति को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी संतुराम विश्वकर्मा (35) के कब्जे से एक भरमार बंदूक, चार बैरल, बारूद भरने का लोहे का रॉड, दो बसूला, दो लोहे के बिधंना, दो चिमटा, एक हथौड़ा, इलेक्ट्रॉनिक कटर मशीन, वेल्डिंग मशीन, ड्रिल मशीन और अन्य बंदूक निर्माण के उपकरण बरामद किए गए।
विज्ञापन
पुलिस को 13 अगस्त 2024 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि संतुराम विश्वकर्मा अपने घर में अवैध रूप से हथियार बना रहा है। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। संतुराम के खिलाफ अपराध क्रमांक 86/2024 के तहत आर्म्स एक्ट की धारा 25 (1क, क) में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध हथियार निर्माण की गतिविधियों पर कड़ा प्रहार हुआ है।
विज्ञापन