{"_id":"5ad1c6324f1c1b360b8b4760","slug":"pm-narendra-modi-launch-ayushman-bharat-from-chhattisgarh-bijapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"VIDEO: जानिए आखिर क्यों प्रधानमंत्री मोदी ने बुजुर्ग आदिवासी महिला को पहनाई चप्पल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: जानिए आखिर क्यों प्रधानमंत्री मोदी ने बुजुर्ग आदिवासी महिला को पहनाई चप्पल
न्यूज डेस्क, अमर उजाल
Updated Sat, 14 Apr 2018 03:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आंबेडकर जयंती के मौके पर शनिवार को छत्तीसगढ़ के बीजापुर में आयुष्मान भारत योजना की शुरूआत से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बुजुर्ग आदिवासी महिला को चप्पल दी। यही नहीं उन्होंने इस दौरान बुजुर्ग महिला को चप्पल भी पहनाई।
विज्ञापन
दरअसल चरण-पादुका योजना के तहत पीएम ने महिला को चप्पलों का जोड़ा दिया। इस योजना का लक्ष्य तेंदूपत्ता जमा करने वालों को चप्पलें उपलब्ध कराना है।
इस मौके पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और राज्य के मुख्यमंत्री रमन सिंह भी मौजूद थे। बता दें कि इस आयुष्मान भारत योजना के तहत गरीब परिवार के लोगों पांच लाख रुपए तक की इलाज की मुफ्त सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
इस दौरान पीएम ने कहा 'विकास की दौड़ में पीछे छूट गए और पीछे छोड़ दिए गए समुदायों में आज जो चेतना जागी है, वो चेतना बाबा साहब की ही देन है। एक गरीब मां का बेटा, पिछड़े समाज से आने वाला आपका ये भाई अगर आज देश का प्रधानमंत्री है, तो ये भी बाबा साहेब की ही देन है।'
विज्ञापन
बताया क्यों चुना बीजापुर
बीजापुर को आज के इस खास दिन के लिए चुनने पर पीएम ने कहा 'मैं आज इसलिए आया हूं, ताकि आपको बता सकूं, कि जिनके नाम के साथ पिछड़ा जिला होने का लेबल लगा दिया गया है, उनमें अब नए सिरे से, नई सोच के साथ बड़े पैमाने पर काम होने जा रहा है। बचपन में मेरे स्कूल में टीचर कमजोर बच्चों पर विशेष ध्याने देते थे ऐसे ही इन पिछले जिलों पर भी अलग से ध्यान देने की जरूरत है।' देखिए वीडियो:-
#WATCH PM Modi presented a pair of slippers to a tribal woman under the Charan-Paduka (footwear) Scheme. The scheme aims to provide footwear to Tendu leaves (tendupatta) collectors to facilitate smooth movement in the forest area pic.twitter.com/foExDYehoH
— ANI (@ANI) April 14, 2018