फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   PM Modi Bilaspur Visit: PM Narendra Modi said - This is public announcement  'Au nai sahibo, badal ke rahibo'

'छत्तीसगढ़ में परिवर्तन तय है': पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा- ये जनता का एलान है, 'अउ नई सहिबो, बदल के रहिबो'

Sat, 30 Sep 2023 04:38 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर/बिलासपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर/बिलासपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Sat, 30 Sep 2023 04:38 PM IST
सार

पीएम नरेंद्र मोदी ने शनिवार को बिलासपुर में अपने संबोधन की शुरुआत छत्तीसगढ़ी में करते हुए कहा कि जम्मो भाई-बहिनी, सियान, महतारी मन ल जय जोहार! बिलासपुर का आह्वान है और छत्तीसगढ़ का ऐलान है कि छत्तीसगढ़ में परिवर्तन तय हो गया है । 

विज्ञापन
PM Modi Bilaspur Visit: PM Narendra Modi said - This is public announcement  'Au nai sahibo, badal ke rahibo'
पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पीएम नरेंद्र मोदी ने शनिवार को बिलासपुर में अपने संबोधन की शुरुआत छत्तीसगढ़ी में करते हुए कहा कि 'जम्मो भाई-बहिनी, सियान, महतारी मन ल जय जोहार'! बिलासपुर का आह्वान है और छत्तीसगढ़ का एलान है कि छत्तीसगढ़ में परिवर्तन तय हो गया है। जो उत्साह यहां दिख रहा है वो परिवर्तन का उद्घोष है। कांग्रेस सरकार के अत्याचारों से छत्तीसगढ़ की जनता कह रही है कि 'अउ नई सहिबो, बदल के रहिबो...'। 

विज्ञापन


विज्ञापन


पीएम मोदी ने लोगों को गारंटी देते हुए कहा कि आपका सपना मोदी का संकल्प है, छत्तीसगढ़ के हर परिवार का सपना तभी साकार होगा, जब छत्तीसगढ़ में बीजेपी की सरकार बनेगी। दिल्ली से मैं जितनी कोशिश कर लूं, यहां की कांग्रेस सरकार उसको फेल करने में जुटी रहती है। पिछले 5 सालों से छत्तीसगढ़ को केंद्र सरकार से करोड़ों रुपये मिले हैं। यहां की सड़क, रेल, बिजली आदि विकास कार्य के लिए, छत्तीसगढ़ की जनता के लिए पैसों की कोई कमी नहीं की है। यह बात मैं नहीं बल्कि यहां के उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने रायगढ़ में आयोजित सार्वजनिक सभा में कही थी। जब सिंहदेव ने सच बोला तो कांग्रेस में ऊपर से नीचे तक तूफान खड़ा हो गया। उन्हें फांसी पर लटकाने के लिए खेल होने लगे। सार्वजनिक जीवन में हकीकतों को छिपाया नहीं जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन




'दोबारा आई कांग्रेस सरकार, तो छत्तीसगढ़ का भला नहीं होगा'
उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस के नेता, कांग्रेस सरकार के उप मुख्यमंत्री जनसभा में रहते हैं तो दिल्ली कभी अन्याय नहीं करती, तो फिर हर एक को खुशी होनी चाहिए, लेकिन पूरी कांग्रेस में तूफान मच गया। भारत सरकार ने अपनी जिम्मेदारी निभाते छत्तीसगढ़ पर कोई उपकार नहीं किया। छत्तीसगढ़ में हजारों करोड़ के इंफ्रास्ट्रक्चर, प्रोजेक्ट हमने मंजूर किए हैं। पैसे भी भेजें, लेकिन कांग्रेस सरकार की वजह से रुके हुए हैं या बहुत देरी से चल रहे हैं। हर प्रोजेक्ट में रोक-टोक करने वाली कांग्रेस सरकार अगर यहां दोबारा आई तो छत्तीसगढ़ का भला नहीं होगा। 




'रोजगार के नाम पर सिर्फ घोटाले ही घोटाले हो रहे'
प्रधानमंत्री ने कहा कि मैं बिलासपुर बहुत बार आया हूं, जब संगठन का काम करता था तब भी आया, गुजरात में मुख्यमंत्री था तब भी आया था। उस दौरान सीएम रमन सिंह मिलने के लिए मुझे कई बार बुलाते थे। हर बार आपके बीच आया हूं, लेकिन ऐसा उमंग, उत्साह न भूतो ना भविष्यति। मैंने ऐसा उत्साह आज तक नहीं देखा। आज छत्तीसगढ़ भ्रष्टाचार और कुशासन से त्रस्त है। रोजगार के नाम पर सिर्फ घोटाले ही घोटाले हो रहे हैं। हर योजना में भ्रष्टाचार हावी है, इसलिए छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार को हटाने और भाजपा को लाने के लिए आप पूरी तरह से जुट जाएं। प्रधानमंत्री अटल जी ने छत्तीसगढ़ की आकांक्षाओं को समझते हुए इस प्रदेश का निर्माण किया था। ये वहीं बीजेपी है जिसने छत्तीसगढ़ के लोगों के सामर्थ्य को समझा है। छत्तीसगढ़ का हाईकोर्ट बिलासपुर में है। यह काम बीजेपी ने किया है। यहां दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे का मुख्यालय है। यह राजस्व की दृष्टि से भारत के सबसे बड़े रेलवे जोन में से एक है। इसकी स्थापना भी अटल जी की सरकार के दौरान हुई थी। यानी छत्तीसगढ़ के विकास के लिए भाजपा केंद्र में हो या राज्य में पूरी तरह से समर्पित रही है। आज मैं आपको एक गारंटी देने के लिए आया हूं। आपके हर सपने को साकार करने के लिए मोदी कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेगा। 

'छत्तीसगढ़ को वर्ष में औसत 300 करोड़  मिलता था, अब 6000 करोड़ मिल रहे'
कांग्रेस सरकार जब दिल्ली में थी, उस दौरान रिमोट कंट्रोल से सरकार चल रहे थे। आजकल इंडी एलायंस जो बना है, उनकी सरकार थी। छत्तीसगढ़ को वर्ष में औसत 300 करोड़ रुपया मिलता था। लेकिन इस साल बीजेपी ने रेलवे के विस्तार के लिए 6000 करोड़ रुपये दिए हैं। लोगों से पूछा कि कहां 600 करोड़ और कहां 300 करोड़। यही है मोदी मॉडल। यह छत्तीसगढ़ के विकास के लिए पीएम मोदी का कमिटमेंट है। छत्तीसगढ़ में रेलवे के ट्रैक का तेजी से दोहरीकरण हो, यहां बड़ी संख्या में तेज गति से चलने वाली ट्रेनें चलें, सबको सुविधा मिले, यही बीजेपी चाहती है। ये भाजपा सरकार ही है जिसने छत्तीसगढ़ को आधुनिक वंदे भारत ट्रेन दी है। 





'जो राशन में घोटाला करे, क्या वह वापस आना चाहिए'
पीएम ने आरोप लगाते हुए कहा कि जितना गरीबों के साथ अन्याय कांग्रेस सरकार में हुआ, उतना बीजेपी ने नहीं किया। कोरोना काल के समय भाजपा ने छत्तीसगढ़ की खुलकर मदद की। मुफ्त राशन दिया। गरीब कल्याण अन्न योजना शुरू की। कोरोना के मुसीबत के समय में हर गरीब परिवार के घर चूल्हा जले, कोई भूखा न रहे, इसके लिए केंद्र ने अन्न के भंडार खोल दिए। देश के गरीबों को मुफ्त में चावल दिया। यह आज भी जारी है, लेकिन छत्तीसगढ़ सरकार ने गरीब के पेट में जाने वाला अनाज, गरीब के घर जलने वाला चूल्हे में भी चोरी करने माध्यम बना लिया है। कांग्रेस सरकार ने इसमें भी घोटाला किया है। आज यहां का हर लाभार्थी कांग्रेस सरकार से पूछ रहा है कि बताओ हमारे हक का राशन कहां गया। पीएम ने लोगों से पूछते हुए कहा कि जो राशन में घोटाला करे, क्या वह वापस आना चाहिए… कुपोषण से कई बच्चों की मौत हो गई। इससे बड़ा दुर्भाग्य क्या हो सकता है। कांग्रेस सरकार ने इस खौफनाक सच्चाई को दबाकर रखा। कांग्रेसियों को अपने बच्चों से सरोकार है, आपके बच्चों से कोई लेना-देना नहीं है। 

पीएम मोदी बोले- 'कांग्रेस ने किया बंटाधार'
पीएम मोदी ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार का प्रयास है कि छत्तीसगढ़ में जो खनिज संपदा निकलती है, इसका एक हिस्सा छत्तीसगढ़ के ही विकास पर खर्च होना चाहिए। इसके लिए भाजपा सरकार ने डिस्टिक मिनिरल फंड बनाया है। इसके तहत छत्तीसगढ़ को भी करोड़ों रुपये दिए गए हैं। जब हमने नियम बनाया तो उस समय रमन सिंह मुख्यमंत्री थे, वह मुझसे स्पेशली मिलने आए थे। उन्होंने कहा कि आपने ऐसा निर्णय किया है, जिससे मेरे कुछ जिले ऐसे हैं, जिनको इससे इतना फंड मिलेगा कि जितना पहले बजट से नहीं मिलता था। हमें इन जिलों के लिए अतिरिक्त बजट भी नहीं बांटना पड़ेगा। ये जिले आगे निकल जाएंगे, लेकिन प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आते ही उसका भी बंटाधार हो गया। छत्तीसगढ़ के दलितों, पिछड़ों और आदिवासियों के साथ इन पैसों पर भी डाका डाला है। कांग्रेस ने शराब घोटाला करके बहुत कुछ कमाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed